Railway Jobs: रेलवे में निकली बंपर भर्ती, क्या आपका टिकट इस बार कन्फर्म होगा?

नई दिल्ली: भारतीय रेलवे में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के 9900 पदों पर भर्ती की घोषणा की है. इस संबंध में शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है, जबकि विस्तृत अधिसूचना जल्द ही RRB की आधिकारिक वेबसाइटों पर प्रकाशित की जाएगी.

किन्हें मिलेगा मौका?

इस भर्ती से उन उम्मीदवारों को भी लाभ मिलेगा जो 2024 में ALP परीक्षा में शामिल नहीं हो सके थे या CBT-1 में सफल नहीं हो पाए थे. इस बार की चयन प्रक्रिया में वही मानदंड लागू रहने की उम्मीद है, जो पिछले वर्षों में अपनाए गए थे.

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

पिछली ALP भर्तियों के आधार पर पात्रता निम्न प्रकार रही है:

  • 10वीं पास + ITI या
  • 10वीं पास + संबंधित ट्रेड में 3 वर्षीय डिप्लोमा
  • आयु सीमा: 18 से 30 वर्ष (आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट)

हालांकि, रेलवे द्वारा इस बार की पात्रता को लेकर अंतिम पुष्टि अब तक नहीं की गई है.

चयन प्रक्रिया: कैसे तय होगा सफर

उम्मीदवारों को निम्नलिखित चरणों से गुजरना होगा:

CBT-1 (कंप्यूटर आधारित परीक्षा)

75 प्रश्न, समय: 1 घंटा

CBT-2 (दो भागों में)

भाग A: 100 प्रश्न / 90 मिनट

भाग B: 75 प्रश्न / 60 मिनट

कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

नोट: CBT-1 और CBT-2 दोनों में 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू होगी. एप्टीट्यूड टेस्ट में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी.

आवेदन शुल्क कितना देना होगा?

सामान्य / ओबीसी: ₹500 (CBT-1 में उपस्थित होने पर ₹400 वापस)

SC/ST/महिला/दिव्यांग/ईबीसी: ₹250 (पूरी राशि वापस यदि CBT-1 में भाग लिया)

भर्ती को लेकर रेलवे की नीति

रेलवे बोर्ड ने अपने भर्ती कैलेंडर में पहले ही यह स्पष्ट किया था कि हर वर्ष जनवरी से मार्च के बीच ALP भर्तियां जारी की जाएंगी. यह भर्ती उसी योजना का हिस्सा है. इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक नोटिफिकेशन पर नजर बनाए रखें और समय पर आवेदन करें.

महत्वपूर्ण तिथियाँ

ऑनलाइन आवेदन शुरू: 10 अप्रैल 2025

आवेदन की अंतिम तिथि: 09 मई 2025

आवेदन कहां करें?

www.rrbcdg.gov.in

www.indianrailways.gov.in

 

इसे भी पढ़ें : NTTF Jamshedpur: एनटीटीएफ के 27 छात्र 3.50 लाख के पैकेज पर लॉक

Spread the love

Related Posts

Young Indians : “फोन बंद, सोच चालू” आईडीएस-6 हैकाथॉन 2026 ने जमशेदपुर में नवाचार की नई मिसाल पेश की

जमशेदपुर : पारंपरिक छात्र आयोजनों से अलग हटकर, यंग इंडियंस (वाईआई), जमशेदपुर द्वारा आयोजित आईडीएस6 हैकाथॉन 2026 ने युवाओं को एक सशक्त मंच प्रदान किया, जहां उन्होंने 11 घंटे की…

Spread the love

Potka : चालियामा में 32वीं ‘अपूर पाठशाला’ शुरू, बांग्ला भाषा संरक्षण की पहल

पोटका : माताजी आश्रम, हाता की ओर से बांग्ला भाषा के संरक्षण और नई पीढ़ी को मातृभाषा से जोड़ने के उद्देश्य से राजनगर प्रखंड के चालियामा गांव में 32वीं ‘अपूर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time