बस में सवार 60 लोग पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिला से पिकनिक मनाने के लिए नेतरहाट जा रहे थे.
Ghatshila : घाटशिला थाना क्षेत्र के तामकपाल गांव के पास बुधवार सुबह तेज रफ्तार बस भाटाजोड़ नाला की पुलिया से टकराकर कर पलट गई. बस में सवार 18 से ज्यादा महिला-पुरुष व बच्चे घायल हो गए. बस में सवार 60 लोग पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिला से पिकनिक मनाने के लिए नेतरहाट जा रहे थे. इसी दौरान भाटाजोड़ नाला पर बनी पुलिया के पास बस अनियंत्रित हो गई. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. तत्काल सभी घायलों को घाटशिला अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया. घायल होने वालों में असलेहा बीबी (60), शहनाज रहमत (19), जुल्फिकार अली (39), रेहान अली (6), नसीम अली (18), मुमताज बेगम (50), दीवाना खातून (50), जीनत अरब बीबी(18), शाहिद आलम (13), रूपी उल असलम(18), मोहम्मद नजीबुल्लाह (25), हबीबुर रहमान (19), उस्मान अली, असित गुलदार (23) शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें : बाबू लाल सोरेन ने जादूगोड़ा में पांच हजार कंबल का किया वितरण
एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर रेफर
अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सक डॉ. आरएन टुडू ने सभी का प्राथमिक उपचार किया. इसमें गंभीर रूप से घायल आधा दर्जन से अधिक लोगों को एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर रेफर किया गया. घटना के संबंध में बस चालक मोहम्मद निजामुद्दीन ने बताया कि बस में 60 लोग सवार थे. 24 परगना जिला के बेलियाघाट सहित अलग-अलग जगह के लोग पिकनिक मनाने नेतरहाट जा रहे थे. अचानक चालक को झपकी आ गई. इससे बस अनियंत्रित होकर पुलिया के डिवाइडर से टकराकर पलट गई. सूत्रों के अनुसार, सभी यात्री बुधवार की सुबह में ही स्टील एक्सप्रेस से कोलकाता चले गए हैं.
इसे भी पढ़ें : महाकुंभ स्पेशल ट्रेनों का ठहराव चांडिल जंक्शन पर भी होगा