Chaibasa: मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के तहत तीन मरीजों को मिली 8 लाख रुपये की सहायता

चाईबासा: सोमवार को चाईबासा के सदर अस्पताल में मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. इस बैठक की अध्यक्षता अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. शिवचरण हंसदा ने की. बैठक में असाध्य रोग से पीड़ित तीन मरीजों को चिकित्सा सहायता के रूप में कुल 8 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई.

तीन मरीजों को इलाज के लिए सहायता

इस बैठक में नदीम सरवर (28), मिल्लत कॉलोनी, बांग्लाटांड़ चक्रधरपुर निवासी, जो ब्लड कैंसर से पीड़ित हैं, को टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल मुंबई में इलाज के लिए 1 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई. सीता गोप (19), तेलाईसूत गांव, जो बोन कैंसर से पीड़ित हैं, को रांची कैंसर अस्पताल में इलाज के लिए 2 लाख रुपये की सहायता दी गई. इसके अतिरिक्त, निखत परवीन, बरकंदाज टोली चाईबासा निवासी, जो सिरोसिस ऑफ लीवर से ग्रसित हैं, को मेदांता अस्पताल रांची में इलाज के लिए 5 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई.

सभी जरूरतमंदों को मिलेगा लाभ

बैठक में चाईबासा विधायक दीपक बिरुवा के प्रतिनिधि के रूप में अधिवक्ता राजा राम गुप्ता भी उपस्थित थे. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के तहत असाध्य रोग से पीड़ित हर जरूरतमंद मरीज को चिकित्सा सहायता मिलनी चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी मरीज को इस योजना का लाभ मिलने से वंचित नहीं रहना चाहिए. इसके लिए मरीज के परिजनों को आवश्यक कागजी कार्रवाई में सहायता प्रदान की जाएगी. बैठक में प्रमुख रूप से डॉ. पोलीना मुंडू, प्रधान लिपिक सुभाष सोरेन और समिति के अन्य सदस्यगण मौजूद थे.

 

इसे भी पढ़ें : Bahragora: मॉब लिंचिंग पर बहरागोड़ा थाना में आपात बैठक, पुलिस ने दी सख्त चेतावनी

Spread the love

Related Posts

Potka : कलियुग में हरि नाम संकीर्तन ही मोक्ष का सबसे सरल साधन : चंपई सोरेन

बड़ा भालकी में गनदीपायन संघ द्वारा आयोजित साढ़ेस प्रहार हरि नाम संकीर्तन का दूसरा दिन पोटका : जामदा पंचायत अंतर्गत बड़ा भालकी में गनदीपायन संघ द्वारा आयोजित साढ़ेस प्रहार हरि…

Spread the love

बहरागोड़ा : बरसोल में ‘डॉ. राम मनोहर लोहिया चैतन्यता एवं कौशल विकास केंद्र’ का हुआ शिलान्यास

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के विकास में सोमवार को एक नया अध्याय जुड़ गया। बरसोल मौजा में डॉ. राम मनोहर लोहिया चैतन्यता और कौशल विकास केंद्र का भव्य शिलान्यास किया…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time