Chaibasa: विभिन्न स्कूलों के बीच क्लस्टर स्तरीय रसोईया कुकिंग प्रतियोगिता, रसोईयों ने तैयार किए स्वादिष्ट व्यंजन

गुवा:  राजकीय मध्य विद्यालय गुवासाई में संकुल स्तरीय रसोईया कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 8 विद्यालयों की रसोईयों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में शामिल विद्यालय थे:

मिडिल स्कूल गुवासाई
उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय हिरजीहाटिंग
उत्क्रमित मध्य विद्यालय नुईया
उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बिरसा नगर
उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय कैलाश नगर
उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय इचागुटू वन
उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय जाटाहाटिंग
उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बिचाईकिरी

प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक स्वादिष्ट व्यंजन तैयार किए। सभी ने साफ-सफाई और हाइजीन का विशेष ध्यान रखते हुए पकवान प्रस्तुत किए, जिसकी मुख्य अतिथियों ने सराहना की।

मुख्य अतिथि के रूप में नोवामुंडी भाग एक जिला परिषद सदस्य देवकी कुमारी, पूर्वी पंचायत मुखिया चांदमनी लागुरी, और पश्चिमी पंचायत मुखिया पद्मिनी लागुरी उपस्थित थीं। उन्होंने सभी व्यंजनों का स्वाद लिया और प्रतिभागियों की प्रशंसा की।

प्रथम स्थान: उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय इचागुटू वन की रसोईया
द्वितीय स्थान: उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बिचाईकिरी की रसोईया

विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुखदेव प्रधान ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी और कहा कि रसोईयों ने अपना कौशल बेहतरीन ढंग से प्रस्तुत किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि 7 नवंबर को नोवामुंडी में आयोजित प्रखंड स्तरीय रसोईया प्रतियोगिता में भी ये रसोईया उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने विद्यालय का नाम रोशन करेंगी।

कार्यक्रम में राजेश कुमार गोप, सुखदेव प्रधान, प्रभास कुमार दास सहित कई शिक्षक और स्थानीय प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Chaibasa: गुवा सेल अयस्क खान के स्थायी मजदूरों की बैठक, प्रबंधन की नीतियों पर उठे सवाल

 

Spread the love

Related Posts

BREAKING : हिदायतुल्लाह खान ने जान पर खतरे की आशंका जतायी, डीजीपी, जमशेदपुर एसएसपी व सरायकेला-खरसावां के एसपी को दी जानकारी

जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता सह राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान ने अपनी जान पर खतरे की आशंका जतायी. उन्होंने कहा कि कुछ आपराधिक प्रवृति…

Spread the love

Jamshedpur : कैरव गांधी अपहरण कांड का मास्टरमाइंड तेजिंदर धराया, फिरौती की रकम लेने अथवा नहीं लेने से उठेगा पर्दा

अपहरण की वारदात को अंजाम देने के बाद भाग जाता था विदेश जमशेदपुर :  बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के सीएच एरिया निवासी युवा उद्यमी कैरव गांधी के अपहरण मामले में पुलिस…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *