चाईबासा : एकलव्य मॉडल आवासीय बालिका विद्यालय तोरसिंदुरी में 12वीं कला, विज्ञान एवं वाणिज्य के 90 छात्रों को विदाई दी गई। समारोह का उद्घाटन आसरा संस्था के सचिव सरोज पुरती द्वारा किया गया ।स्वागत भाषण सीरीन धारा एक्का के द्वारा किया गया। इस अवसर पर बारवीं की छात्राओं द्वारा बीते सात वर्षों का आवासीय विद्यालय में घटित अपने खट्टे मीठे अनुभवों का अन्य छात्राओं एवं शिक्षकों से साझा किया गया।
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुत

छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई जिसमें मनमोहक नृत्य ,गीत ,संगीत, चुटकुला एवं शायरी आदि का समावेश था। बारवीं की सभी छात्राओं को उपहार दिया गया साथ ही 12 वीं सभी छात्राओं ने आसरा संस्था के पूर्व सचिव शिवकर पूर्ति, सचिव सरोज पूर्ति , शिक्षा पदाधिकारी भागीरथी गोप, सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं , रसोईया एवं अन्य सहकर्मी को उपहार दिया। इस अवसर पर आसरा के पूर्व सचिव शिवकर पूर्ति ने शुभकामनाएं एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा विद्यालय से हमेशा संपर्क रहने का सुझाव दिया। धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय की प्राचार्य गीतांजलि पान द्वारा दिया गया।




















































