Baharagora : तीन दिवसीय मां शीतला पूजा को लेकर निकाली गई भव्य कलश यात्रा

बहरागोड़ा : शनिवार को शीतला अष्टमी के अवसर पर बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के गुरुड़साईं गांव में तीन दिवसीय माँ शीतला पूजा को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. जिसमें 108 महिलाओं ने भाग लिया. इस अवसर पर महिलाओं द्वारा माथे पर कलश लिए बड़ा तालाब से पवित्र जल भरकर गाजे बाजे के साथ पारुलिया गांव का भ्रमण करते हुए माँ शीतला के मंदिर पहुंचीं.

माता के जयकारे से गांव गूंज उठा

इस दौरान क्षेत्र में भक्तिमय माहौल रहा. साथ ही पूरे क्षेत्र माता के जयकारे से गांव गूंज उठा.वहीं कलश यात्रा में महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुईं. पुरोहित ने विधि विधान के अनुसार पूजा-अर्चना कराई. जिसमें श्रद्धालुओं ने माता से सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना की. उधर मंदिर में माता शीतला की प्रतिमा का भव्य शृंगार किया गया. रात में भक्ति जागरण का भी आयोजन किया गया. अनुष्ठान को सफल बनाने के लिए प्रभात महापात्र, गौरांग नायक, नारायण आईच,सचिदानन्द नायक,सोमनाथ आईच,बानीपद आईच,लिटू आईच,माणिक दास, शीतल नायक, गोकुल नायक, चंडी चरण नायक व कमेटि के सारे सदस्य उपस्थित थे.

इसे भई पढ़ें : Jamshedpur : सांसद बिद्युत बरण महतो ने केंद्रीय जलशक्ति मंत्री से पम्प नहर योजना को स्वीकृति प्रदान करने की मांग की

Spread the love

Related Posts

JAC RESULT : अजित क्लासेस बालीगुमा में जैक बोर्ड 12वीं के छात्रों का रिजल्ट शतप्रतिशत

जमशेदपुर : जैक बोर्ड 12वीं का वाणिज्य, विज्ञान और कला का परिणाम जारी हुआ , जिसमें वानिज्य मे 93% और विज्ञान मैं 82% और कला में 96% छात्र – छात्राएं…

Spread the love

Jamshedpur : देश में बढ़ती महंगाई के विरोध में केन्द्र सरकार के विरुद्ध डीसी ऑफिस पर झामुमो का धरना प्रदर्शन 7 को ।

जमशेदपुर :  झामुमो केन्द्रीय समिति, राँची के निर्देशानुसार झारखण्ड मुक्ति मोर्चा जिला समिति, पूर्वी सिंहभूम की ओर से 7 मई गुरुवार को समय 11:00 बजे से उपायुक्त कार्यालय के समक्ष…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time