Chaibasa: मेहनत को मिला इनाम, SAIL के 15 वरिष्ठ अफसरों को पदोन्नति

गुवा:  स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने अपने शीर्ष अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपते हुए बड़ी पदोन्नति की घोषणा की है। मुख्य महाप्रबंधक (सीजीएम) पद पर कार्यरत 15 वरिष्ठ अधिकारियों को कार्यकारी निदेशक (ईडी) बनाया गया है। सेल मुख्यालय से जारी आदेश 7 अक्टूबर से प्रभावी होगा।

सेल प्रबंधन ने कहा कि पदोन्नत अधिकारियों ने संगठन के विकास, उत्पादन और संचालन में उल्लेखनीय योगदान दिया है। कंपनी ने सभी को बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि नई जिम्मेदारियों के साथ वे संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।

इस पदोन्नति सूची में गुवा के अधिकारी कमल भास्कर का नाम भी शामिल है। वे पहले सीजीएम (खान-जीओएम) पद पर कार्यरत थे, अब उन्हें छत्तीसगढ़ खान समूह (सीजीओएम) और केंद्रीय खनन लाइजन कार्यालय (सीएमएलओ) का कार्यकारी निदेशक बनाया गया है। गुवा क्षेत्र में इस उपलब्धि को लेकर कर्मचारियों में खुशी का माहौल है।

पदोन्नत अधिकारियों की सूची
सेल मुख्यालय द्वारा जारी सूची के अनुसार पदोन्नत अधिकारियों और उनकी नई जिम्मेदारियाँ इस प्रकार हैं —
अनिल कुमार अरोड़ा – ईडी (मार्केटिंग सेवाएँ)
अनूप कुमार दत्ता – ईडी (संचालन), बीएसएल
अरुण कुमार – ईडी (रॉघाट), सीजीओएम, सीएमएलओ
बी. बी. करुणामय – ईडी (एम एंड एचएस), बीएसएल
दीपक जैन – ईडी (डीटी), एसडीटीडी
कमल भास्कर – ईडी (खान), सीजीओएम, सीएमएलओ
पी. के. बैसाखिया – ईडी (संचालन), सीओ
प्रवीण कुमार – ईडी (परियोजनाएँ), आईएसपी
आर. के. बिसारे – ईडी, एसएसपी
राज कुमार सिन्हा – ईडी (एफ एंड ए), आईएसपी
राजीव पांडे – ईडी (एचआर), सीओ
संजय धर – ईडी (एचआर-एलएंडडी), एमटीआई
सौम्या टोकदार – ईडी (वर्क्स), आईएसपी
विनीत रावल – ईडी (कोलियरीज एवं सीसीएसओ), सीओ
विपिन कुमार सिंह – ईडी (वर्क्स), बीएसएल

सेल के विभिन्न संयंत्रों और इकाइयों में इस घोषणा के बाद खुशी का माहौल है। सहकर्मियों और कर्मचारियों ने पदोन्नत अधिकारियों को बधाई दी है।
प्रबंधन ने कहा कि यह उपलब्धि उनकी मेहनत, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा का नतीजा है।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सुगम सरायवाला बने सीए सोसाइटी के अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में विकास की नई दिशा होगी तय

जमशेदपुर : जमशेदपुर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सोसाइटी (जेसीएएस) की वार्षिक आम सभा (एजीएम) का आयोजन रूसी मोदी सेंटर फॉर एकसिलेंस जमशेदपुर में किया गया। एजीएम में वर्ष 2025-26 के कार्यों की…

Spread the love

Jamshedpur : भालुबासा में गायत्री परिवार के संस्थापक माता भगवती देवी शर्मा का शताब्दी जन्म उत्सव मनाया गया

जमशेदपुर :  गायत्री परिवार  की संस्थापक माता भगवती देवी शर्मा का शताब्दी जन्म उत्सव रविवार को गायत्री परिवार टाटानगर का युवा मण्डल नवयुग दल एवं प्रज्ञा महिला मण्डल ने गायत्री…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time