चाईबासाः गुरुद्वारा नानक दरबार में नानकशाही कैलंडर अनुसार बुधवार को ग्रंथी बलदेव सिंह जी द्वारा बारह माह का पाठ किया गया. वहीं फगण (फाल्गुन) के महीने का श्लोक सुनाया गया. ग्रंथी द्वारा अरदास की गई उसके उपरांत प्रसाद एवं अल्पाहार वरताया गया. श्री गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष गुरमुख सिंह खोखर ने संगत को संबोधित करते हुए कहा कि वाहेगुरु सभी को अच्छी सेहत दे, व्यवसाय एवं नौकरियों में तरक्की दे. उन्होंने कहा कि 14 मार्च को संगराद के दिन नववर्ष आरंभ होगा. उसके अगले महीने 13 अप्रैल को वैसाखी का त्योहार मनाया जाएगा.
इसे भी पढ़ेः Chaibasa: माघ पूर्णिमा में श्री बालाजी हनुमान मंदिर में भण्डारा आयोजित



















































