Chaibasa: मांगीलाल रूंगटा प्लस टू विद्यालय में छात्राओं को Good Touch Bad Touch के बारे में किया गया जागरूक

चाईबासा: आज मांगीलाल रूंगटा प्लस टू विद्यालय, चाईबासा में आगामी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बालिका अधिकारों से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम विद्यालय की प्राचार्या शिल्पा गुप्ता की अध्यक्षता एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ.

बालिका अधिकारों पर विचार

कार्यक्रम की शुरुआत में प्राचार्या गुप्ता ने बालिका अधिकारों के महत्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि बालिकाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करना उन्हें एक सुरक्षित, स्वस्थ और सफल जीवन जीने में मदद करता है. इसके साथ ही, समाज के भविष्य को बेहतर बनाने में भी यह महत्वपूर्ण योगदान करता है.

जागरूकता वीडियो और वितरण

कार्यक्रम के दौरान, छात्राओं को ‘गुड टच’ और ‘बेड टच’ के विषय में जागरूक करने के लिए एक वीडियो प्रेजेंटेशन दिखाया गया. इस वीडियो के माध्यम से बालिकाओं को अपनी सुरक्षा और अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया. कार्यक्रम के अंत में, लगभग 350 छात्राओं को सेनेटरी नैपकिन पैकेट वितरित किए गए, जिससे उनकी स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके.

शिक्षकों और छात्राओं की सहभागिता

इस कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण लेखा सिंह, संगीता सिन्हा, प्रियंकिनी केराई, अर्चना कुमारी, ज्योति, सपना बिरुआ, मुक्ति रानी, अनंजय प्रसाद, आयुष रंजन, सिद्धि के अलावा विद्यालय की सभी छात्राएं भी उपस्थित थीं.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : करीम सिटी कॉलेज में कंप्यूटर एप्लीकेशन और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग में इंटर्नशिप आयोजित

Spread the love

Related Posts

Bahragora : स्वर्णरेखा नदी से बरामद महाशक्तिशाली बम को सेना ने कब्जे में लिया, निष्क्रिय करने में जुटी

बहरागोड़ा :पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पानीपाड़ा नागुडसाईं में पिछले नौ दिनों से कौतूहल और दहशत का कारण बना शक्तिशाली बम आखिरकार मंगलवार को भारतीय सेना के नियंत्रण…

Spread the love

Potka : बाल विवाह के खिलाफ किशोरियों को मिला नुक्कड़ नाटक का प्रशिक्षण

पोटका : सामाजिक संस्था “यूथ यूनिटी फॉर वालंटरी एक्शन” के तहत 23-24 मार्च को हाता स्थित युवा ऑफिस में दो दिवसीय नुक्कड़ नाटक का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यक्रम का…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time