चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड के जोभी प्राथमिक विद्यालय की पारा शिक्षिका छाया रानी सिंह सेवानिवृत्त हो गयीं। शुक्रवार को विद्यालय प्रांगण में समारोह आयोजित कर उन्हें विदाई दी गई। मौके पर विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष दीपिका महतो, उपाध्यक्ष लतिका महतो,ग्राम प्रधान दुलाल चन्द्र महतो, शिक्षक कैलाश महतो ,बबलू दास, प्रमिला टुडु,प्रमिला महतो,तपन सिंह, कुंती महतो,लक्ष्मी सोरेन,पायो हेम्ब्रम, पार्वती मुर्मू आदि उपस्थित रहे। सेवानिवृत्त शिक्षिका को कलम, कॉपी, छाता और कुर्सी प्रदान कर तथा शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया।मौके पर पूर्वी सिंहभूम जिला पारा शिक्षक संघ के सचिव गोविंद गोप ने कहा कि पारा शिक्षक और शिक्षिकाओं को खाली हाथ ही सेवानिवृत्त होना पड़ रहा है। इससे उन्हें सेवानिवृत होने के बाद परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सरकार इस विषय पर विचार करे।
इसे भी पढ़ें : Chakulia : दक्षिणशोल मध्य विद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया, विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित
There is no ads to display, Please add some



















































