Chakulia : केएनजे हाई स्कूल के पार्क में अनहोनी को दावत दे रही हैं जर्जर पेड़ की सूखी डालियां

चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय और नगर पंचायत कार्यालय से सटे वार्ड नंबर 10 में केएनजे हाई स्कूल के अधूरे पार्क में एक पुराने और जर्जर पेड़ की सूखी डालियां किसी अनहोनी को दावत दे रही हैं। मगर प्रशासन और विद्यालय प्रबंधन तमाशबीन बना है। नगर पंचायत के तहत 51 लाख की लागत से इस स्कूल के खेल मैदान और उक्त पार्क निर्माण में हुई भारी गड़बड़ियां की जांच करने पदाधिकारियों की टीम कई बार आई। मगर किसी का ध्यान पार्क में जर्जर पेड़ की सूखी डालियों की ओर नहीं गयी। आंधी या बारिश से गिर कर इस पेड़ की सूखी डालियां बच्चों के लिए जानलेवा साबित हो सकती हैं।

डालियां टूट कर गिरीं तो बच्चे इसकी चपेट में आ सकते हैं

विदित हो कि इस अधूरे पार्क में शाम को दर्जनों बच्चे और महिलाएं आती हैं। वहीं पार्क से सटे मैदान में क्रिकेट खेलने के लिए युवाओं का जमावड़ा लगता है। इस पेड़ के पास से गुजरते हुए सुबह और शाम लोग मॉर्निंग और इवनिंग वॉक करते हैं। पेड़ के पास ही 50 साल पूर्व बने सीमेंटेड स्लाइडिंग (स्लिप) पर बच्चे खेलते हैं। पेड़ की सूखी डालियां स्लाइडिंग के उपर हैं। बच्चे इस स्लाइडिंग पर फिसलते हैं। ऐसे में अगर पेड़ की सूखी डालियां टूट कर गिरीं तो बच्चे इसकी चपेट में आ सकते हैं। मैदान में क्रिकेट खेलने वाले युवाओं का कहना है कि सूखी डालियों वाले इस जर्जर पेड़ को सुरक्षा के दृष्टिकोण से हटाना जरूरी है। अन्यथा यहां कभी कोई हादसा हो सकता है। इस मसले पर नगर पंचायत के प्रशासक चंदन कुमार ने कहा कि इस मामले को दिखवाते हैं। इसके लिए जरूरी पहल की जाएगी।

इसे भी पढ़ें : Baharagora : सात मार्च को होगा सामूहिक विवाह समारोह, भूमि पूजन संपन्न


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जेएनएसी टीम पर जानलेवा हमला करने तथा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप से गुरदीप पप्पू सहित 14 बरी

जमशेदपुर : जनता दल यू के पूर्व नगर अध्यक्ष एवं ट्रांसपोर्टर गुरदीप सिंह पप्पू सहित 14 भाजपा एवं सामाजिक नेताओं को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया है।…

Spread the love

Jamshedpur : कालियाडीह गौशाला पहुंचे संत ग्वाल श्री जी महाराज, गौसेवा की सुदृढ़ व्यवस्था  को बताया अनुकरणीय, अपने हाथों से गौवंश को खिलाई हरी सब्जियां, फल और गुड़

616 गौवंश की सेवा व्यवस्था का लिया जायजा  7 दिनों के लिए विशेषज्ञ प्रशिक्षक भेजने की घोषणा जमशेदपुर : श्री गो-कृपा कथा महोत्सव के अवसर पर जमशेदपुर पधारे परम पूज्य…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time