दिल्ली में अटल तिरंगा सम्मान से सम्मानित किए गए चंचल भाटिया

सम्मान के लिए सेल्यूट तिरंगा संस्था के सभी पदाधिकारियों को चंचल भाटिया ने दिया धन्यवाद.

जमशेदपुर :  शहर के समाजसेवी, सह विभिन्न सामाजिक संस्थाओं सह राजनीति से जुड़े चंचल भाटिया को दिल्ली के NDMC कन्वेंशन सेंटर में *सेल्यूट तिरंगा* संस्था द्वारा आयोजित *अटल तिरंगा सम्मान* से सांसद मनोज तिवारी द्वारा स्मृति चिन्ह सह अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. चंचल भाटिया ने कहा कि उन्हें मिले इस सम्मान के लिए वो सेल्यूट तिरंगा संस्था के सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद करते हैं. साथ ही कहा कि ये सम्मान सिर्फ उनका नहीं लौहनगरी के हर शख्स का है. इस सम्मान कार्यक्रम में मुख्य रूप से अतिथि के रूप में पूज्य स्वामी चिदानंद सरस्वती जी महाराज, सांसद मनोज तिवारी, सेल्यूट तिरंगा के संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश झा, राष्ट्रीय निर्देशक निशा सोलंकी, संस्था के झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष रवि शंकर तिवारी समेत कई गणमान्य उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें : दूरदर्शी प्रधानमंत्री के रूम में हमेशा याद किए जाएंगे डॉ. मनमोहन सिंह – महेन्द्र पांडेय

 

Spread the love

Related Posts

Baharagoda : बहरागोड़ा के टोटासाई में ‘शिल्पी कुंदन कुमार नाइट’ का भव्य आयोजन, विधायक समीर महंती ने किया उद्घाटन

सांस्कृतिक कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, सौहार्द और भाईचारे का दिखा अनूठा संगम सांस्कृतिक कला और परंपरा का जीवंत उत्सव बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के सांड्रा पंचायत अंतर्गत टोटासाई गांव में…

Spread the love

Jamshedpur : करनडीह चौक पर ट्रैफिक सिग्नल की शुरुआत,  विधायक संजीव सरदार ने स्विच ऑन कर किया उद्घाटन

ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, हजारों लोगो को जाम से मिलेगी बड़ी राहत जमशेदपुर : पिछले कई वर्षों से लंबित करनडीह ट्रैफिक सिग्नल का शुभारंभ गुरुवार को विधिवत पूजा-अर्चना के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *