डॉ. मनमोहन सिंह ने आर्थिक मंदी के दौर में भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान की – महेंद्र कुमार
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस के महासचिव सह बागबेड़ा मंडल कांग्रेस के पर्यवेक्षक महेंद्र कुमार पांडेय ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया. साथ ही इसे देश के लिए एक बड़ी क्षति बताया. उन्होंने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह ने आर्थिक मंदी के दौर में भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान की. जिससे भारत को आर्थिक रुप से मजबूती मिली.
इसे भी पढ़ें : साकची गुरुद्वारा में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को दी गयी श्रद्धांजलि
दुख की घड़ी में सभी कांग्रेसजन उनके परिवार के साथ
उन्होने कहा कि 10 वर्षों के स्वर्णिम कार्यकाल में डॉ.मनमोहन सिंह ने देश के लोगों के लिए फुड सिक्युरिटी बिल, राईट टू एजुकेशन एवं राइट टू इंफोर्मेशन जैसे कानून बनाए थे. इसका फायदा आज भी देश की जनता को मिल रहा है. गांव व गरीब की चिंता करते हुए उन्होंने मनरेगा जैसी योजना शुरू की. जिसके तहत लोगों को 100 दिन के काम का अधिकार मिला. उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में सभी कांग्रेसजन उनके परिवार के साथ है. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें, यही ईश्वर से प्रार्थना करते है.
इसे भी पढ़ें :घाटशिला कॉलेज में मनाया गया वीर बाल दिवस
There is no ads to display, Please add some



















































