साकची गुरुद्वारा में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को दी गयी श्रद्धांजलि

डॉ. मनमोहन सिंह आर्थिक सुधारों के जनक – सरदार निशान सिंह

जमशेदपुर : पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन से पूरा राष्ट्र दुखी है. साकची के गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी ने डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर अरदास कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. शुक्रवार को गुरुद्वारा साहिब साकची में उनके नाम पर गुरबाणी कीर्तनके  उपरांत अरदास कर गहरा दु:ख व्यक्त किया गया. साकची गुरुद्वारा के प्रधान सरदार निशान सिंह ने डॉ. मनमोहन सिंह को आर्थिक सुधारों का जनक और अपूरणीय क्षति बताया.  निशान सिंह ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने सिख कौम का मान बढ़ाया और अपनी साफ़ छवि से दो बार देश के प्रधानमंत्री का कार्यकाल पूरा किया.  उन्हें अनेकों उपाधियों से नवाजा गया जो कि सिख कौम के लिए गर्व की बात है. उनकी यादें हमेशा साथ रहेगी.

इसे भी पढ़ें : तंबाकू उत्पादों की बिक्री को लेकर एसडीओ ने चलाया जांच अभियान

आत्मा की शांति के लिए गुरु चरणों में अरदास की गई

जत्थेदार जरनैल सिंह ने उनकी आत्मा की शांति के लिए गुरु चरणों में अरदास की. इससे पूर्व हजूरी रागी संदीप सिंह जवद्दी ने श्रद्धांजलि स्वरुप सबद गायन किया. अरदास में निशान सिंह के अलावा महासचिव परमजीत सिंह काले, कोषाध्यक्ष जसबीर सिंह गांधी, त्रिलोचन सिंह तोची, दलजीत सिंह, मनोहर सिंह मिते, सुरजीत सिंह छीते, सतनाम सिंह सिद्धू , जयमल सिंह, बलबीर सिंह, अजायब सिंह बरियार, नानक सिंह, सतनाम सिंह घुम्मन समेत कई शामिल हुए.

इसे भी पढ़ें : मनमोहन सिंह अजातशत्रु, भारत रत्न के सही हकदार – कुलविंदर सिंह

There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jadugora : सेवा समर्पण ने सबर परिवारों के बीच बांटी दिवाली की खुशियां

जादूगोड़ा : सेवा समर्पण संस्था की ओर से दीपावली के अवसर पर झरिया गांव में जरूरतमंद सबर परिवारों के बीच वस्त्र, दीये, तेल, मिठाइयां एवं पटाखों का वितरण किया गया।…

Spread the love

Potka : शौर्य सेवा संघ का पुनर्गठन, सूरज मंडल बने अध्यक्ष

पोटका : पोटका एवं राजनगर प्रखंड में शौर्य यात्रा समिति का पुनर्गठन कर संगठन का नाम बदलकर शौर्य सेवा संघ रखा गया। रविवार को आयोजित बैठक की अध्यक्षता मोना राय…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time