तंबाकू उत्पादों की बिक्री को लेकर एसडीओ ने चलाया जांच अभियान

तीन दुकानदारों पर कोटपा के सुसंगत धाराओं में कार्रवाई करते हुए 600 रूपये का जुर्माना.

 

 जमशेदपुर : पूर्वि सिंहभूम जिले के डीसी अनन्य मित्तल के निर्देश पर शहर के निजी स्कूलों के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर रोक के लिए जांच अभियान चलाया जा रहा है. धालभूम के अनुमंडलाधिकारी शताब्दी मजूमदार के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के दौरान कार्यपालक दण्डाधिकारी चंद्रजीत सिंह, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मंजर हुसैन मौजूद रहे. जांच अभियान कदमा क्षेत्र में टाटा वर्कर्स यूनियन हाई स्कूल के आसपास चलाया गया । पानगुमटी/ दुकानों में सिगरेट व तंबाकू उत्पादों के पैकेटों की जांच की गई.

इसे भी पढ़ें : नरवापहाड़ के सीटीसी में संथाली ओलचिकी परीक्षा आयोजित

विधि सम्मत होगी कार्रवाई

नियमों का उल्लंघन कर तंबाकू उत्पादों की बिक्री करने वाले तीन दुकानदारों पर कोटपा के सुसंगत धाराओं में कार्रवाई करते हुए 600 रूपये का जुर्माना लगाया गया. साथ ही सिगरेट व अन्य तंबाकू उत्पादों को जब्त किया गया. जांच अभियान के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम द्वारा शिक्षण संस्थान के सौ गज के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री नहीं करने की चेतावनी दी गई. साथ ही दुकानदारों को भविष्य में बिना वैधानिक चेतावनी वाले तंबाकू उत्पाद बिक्री करने पर विधि सम्मत कार्रवाई की बात कही गई ।

इसे भी पढ़ें :  बुजुर्ग महिला को बचाने के दौरान वैन से टकराई बाइक, तीन युवक घायल


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सुगम सरायवाला बने सीए सोसाइटी के अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में विकास की नई दिशा होगी तय

जमशेदपुर : जमशेदपुर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सोसाइटी (जेसीएएस) की वार्षिक आम सभा (एजीएम) का आयोजन रूसी मोदी सेंटर फॉर एकसिलेंस जमशेदपुर में किया गया। एजीएम में वर्ष 2025-26 के कार्यों की…

Spread the love

Jamshedpur : भालुबासा में गायत्री परिवार के संस्थापक माता भगवती देवी शर्मा का शताब्दी जन्म उत्सव मनाया गया

जमशेदपुर :  गायत्री परिवार  की संस्थापक माता भगवती देवी शर्मा का शताब्दी जन्म उत्सव रविवार को गायत्री परिवार टाटानगर का युवा मण्डल नवयुग दल एवं प्रज्ञा महिला मण्डल ने गायत्री…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time