मनमोहन सिंह अजातशत्रु, भारत रत्न के सही हकदार – कुलविंदर सिंह

कौमी सिख मोर्चा के अध्यक्ष अधिवक्ता कुलविंदर सिंह प्रधानमंत्री को एक्स पर किया ट्वीट. 

जमशेदपुर : देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर कौमी सिख मोर्चा की ओर से गहरा शोक प्रकट किया गया। कौमी सिख मोर्चा के अध्यक्ष अधिवक्ता कुलविंदर सिंह ने कहा कि उनकी मौत के बाद जिस तरह से राजनीतिक, सामाजिक सीमाएं तोड़कर लोग श्रद्धांजलि दे रहें हैं इससे यह साफ जाहिर होता है कि वह राजनीति के अजातशत्रु थे। अधिवक्ता कुलविंदर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक्स पर ट्वीट किया है तथा पत्र लिखा है और मरणोपरांत मनमोहन सिंह को भारत रत्न देने का आग्रह किया है।

इसे भी पढ़ें : छेड़खानी मामले में डीआईजी ने लिया संज्ञान, टेल्को थानेदार सस्पेंड

 

देश को आर्थिक आजादी देने का काम मनमोहन सिंह ने किया था – अध्यक्ष

कुलविंदर सिंह ने कहा कि देश को आर्थिक आजादी देने का काम मनमोहन सिंह ने किया था.  बतौर वित्त सचिव वित्त मंत्री एवं प्रधानमंत्री के तौर पर आर्थिक क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए सुधार के कारण ही आज भारत विश्व के विकसित देशों की कतार में खड़ा है। जो उनकी आलोचनाएं गिरती मुद्रा दर, विदेशी घुसपैठियों को लेकर करते रहे हैं वह सही अर्थ में मूल्यांकन करें तो आज स्थिति उससे बदतर है, जो काम वह मौन रहकर करते थे आज सार्वजनिक रूप से ढिंढोरा पीट कर सार्वजनिक विज्ञापन देकर भी उनके करीब नहीं पहुंच सके हैं।

इसे भी पढ़ें :पूर्व प्रधानमंत्री डा.मनमोहन सिंह का निधन देश के लिए एक बड़ी क्षति है – डा. अजय

Spread the love

Related Posts

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिले की टी-20 टीम के ऑक्शन में बाहरी खिलाड़ियों की एंट्री, स्थानीय खिलाड़ियों के अवसर पर उठा सवाल

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले में टी-20 टूर्नामेंट की संभावित तिथि 22 सितंबर रखी गई है, जबकि खिलाड़ियों का ऑक्शन 12 सितंबर को होना है। इसी बीच 9 सितंबर को…

Spread the love

Jamshedpur : पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी से नई दिल्ली में की मुलाकात, ‘ओलचिकी लिपि’ में पठन सामग्री के प्रकाशन का किया आग्रह

जमशेदपुर :  झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बुधवार को नई दिल्ली में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होनें संताली भाषा की लिपि “ओलचिकी लिपि”…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time