झारखंड सरकार के ऑनलाइन रिकार्ड में ‘नाई/हजाम’ जाति दर्ज नहीं होने से नापित समाज की बढ़ी परेशानी

 सुधार के लिए समाज चला रहा हस्ताक्षर अभियान. 

पोटका : नापित जाति के जमीन के खतीयानों में जंहा जाति “नापित” दर्ज है वंही सरकार की जाति सूची में “नाई/हजाम” दर्ज है। जिसके कारण पोटका प्रखंड में उक्त जाति के सदस्यों को अंचल से “जाति प्रमाण पत्र” निर्गत नहीं की जा रही थी. अंतत: पूर्व जिला पार्षद करुणा मय मंडल के अथक प्रयास से वैकल्पिक व्यवस्था के तहत  जाति का जाति प्रमाण पत्र निर्गत होना शुरू हुआ है।

इसे भी पढ़ें : मनमोहन सिंह अजातशत्रु, भारत रत्न के सही हकदार – कुलविंदर सिंह

समाज हो रहा एकत्रित

लेकिन तत्कालीन समाधान से नापित जाति के लोग संतुष्ट नहीं है और भविष्य में घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो इसके भय से समाज के लोग झारखंड सरकार के जाति सूची में “नाई/हजाम” के साथ-साथ “नापित” शब्द को भी जोड़वाना चाहते है. इसके तहत पत्राचार एवं दूसरी कागजी प्रक्रियाओं को आगे बढ़ाने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाकर अपने समाज को एकत्रित करने की शुरुआत कि गई है.  इस कार्य में पोटका के पूर्व जिला पार्षद करुणामय मंडल द्वारा पूरा सहयोग किया जा रहा है। तीन जनवरी 2025 को कोल्हान आयुक्त के समक्ष मांग रखने का निर्णय लिया गया. प्रतिनिधि मण्डल में कृष्णा प्रमाणिक, उकील प्रमाणिक, संजय प्रमाणिक, राजू प्रमाणिक आदि शामिल थे।

इसे भी पढ़ें :ब्रेस्ट कैंसर की पहचान होगी अब आसान, दिल्ली एम्स, आशा कार्यकर्ता व एआई की मदद से प्रयास है जारी


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जेएनएसी टीम पर जानलेवा हमला करने तथा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप से गुरदीप पप्पू सहित 14 बरी

जमशेदपुर : जनता दल यू के पूर्व नगर अध्यक्ष एवं ट्रांसपोर्टर गुरदीप सिंह पप्पू सहित 14 भाजपा एवं सामाजिक नेताओं को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया है।…

Spread the love

Jamshedpur : कालियाडीह गौशाला पहुंचे संत ग्वाल श्री जी महाराज, गौसेवा की सुदृढ़ व्यवस्था  को बताया अनुकरणीय, अपने हाथों से गौवंश को खिलाई हरी सब्जियां, फल और गुड़

616 गौवंश की सेवा व्यवस्था का लिया जायजा  7 दिनों के लिए विशेषज्ञ प्रशिक्षक भेजने की घोषणा जमशेदपुर : श्री गो-कृपा कथा महोत्सव के अवसर पर जमशेदपुर पधारे परम पूज्य…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time