Chandil: तेज रफ्तार हाइवा ने ऑटो को मारी टक्कर, 5 घायल – हाइवा चालक गिरफ्तार

सरायकेला:  सरायकेला खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह करीब 10 बजे सड़क हादसा हुआ। हमीद गांव के पास तेज रफ्तार हाइवा ने ऑटो को टक्कर मार दी। इस हादसे में ऑटो चालक समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के तुरंत बाद पुलिस ने सभी घायलों को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। घायलों में ऑटो चालक जलीम अंसारी (कपाली ताजनगर), महिला जरीन खातुन, आइसा परवीन (बगानसाइ रोड नंबर 7), मंटू गोराई और बुधराम माझी शामिल हैं। सभी का इलाज अस्पताल में जारी है।

स्थानीय लोगों ने हाइवा चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार, हाइवा चालक नशे की हालत में था। पुलिस ने हाइवा और चालक को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मानगो चेपापुल से ऑटो में महिला और पुरुष समेत चार लोग चांडिल जा रहे थे। वहां से वे ऑटो बदलकर बलरामपुर जाने वाले थे। तभी चांडिल के हमीद के पास सामने से आ रही हाइवा ने ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे ये हादसा हुआ।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: घोड़ाबांधा में ओला सेंटर के बाहर लगी आग, इलाके में मची अफरा-तफरी

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : देर रात तक डीजे बजाना पड़ा भारी , पुलिसिया कार्रवाई से थिरकते पावों में लगी बेड़ियां!

जमशेदपुर : जमशेदपुर में देर रात तक तेज आवाज में लाउडस्पीकर अथवा डीजे बजाने वालों की अब खैर नहीं है। जी हां , साकची थानांतर्गत धालभूम क्लब में तेज आवाज…

Spread the love

Ghatsila : घाटशिला सड़क दुर्घटना : विधायक सोमेश सोरेन ने मौके पर पहुंच कर पीड़ित परिवार को दिया आश्वासन

सड़क सुरक्षा और मुआवजा सुनिश्चित करने का भरोसा घाटशिला : बीते कल हुई सड़क दुर्घटना के बाद आज घाटशिला विधायक श्री सोमेश सोरेन दुर्घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *