Chandil: मनरेगा, आवास और पशुधन योजनाएं: लाभ मिल रहा है या केवल आंकड़ों में है सफलता?

चांडिल: सरायकेला-खरसावां जिले के उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल ने चांडिल प्रखंड के चिलगू पंचायत का निरीक्षण किया. वहीं, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) के निदेशक डॉ. अजय तिर्की ने इचागढ़ प्रखंड अंतर्गत देवलटांड पंचायत का दौरा किया. इस निरीक्षण का उद्देश्य मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना और मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना जैसी कल्याणकारी योजनाओं की जमीनी प्रगति की समीक्षा करना था.

लाभुकों से संवाद, जागरूकता का भी आह्वान
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने लाभुकों से सीधा संवाद स्थापित कर योजनाओं के लाभ, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी साझा की. उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे न केवल योजनाओं का लाभ उठाएं, बल्कि आसपास के अन्य इच्छुक लोगों को भी इस संबंध में जागरूक करें और उन्हें आवेदन करने के लिए प्रेरित करें.

क्षेत्रीय पदाधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
उप विकास आयुक्त एवं डीआरडीए निदेशक ने क्षेत्रीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे नियमित क्षेत्र भ्रमण करें. सभी योजनाओं को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करें. साथ ही, लाभुकों की समस्याओं का समयबद्ध और नियमानुसार समाधान सुनिश्चित करें. सभी योग्य और इच्छुक लोगों को सरकार की योजनाओं से जोड़ना प्राथमिकता में रखा जाए.

इसे भी पढ़ें : NTTF गोलमुरी के छात्रों ने प्लेसमेंट में रचा इतिहास, लाखों के पैकेज के साथ चार छात्रों का चयन

Spread the love

Related Posts

Bahragora : स्वर्णरेखा नदी से बरामद महाशक्तिशाली बम को सेना ने कब्जे में लिया, निष्क्रिय करने में जुटी

बहरागोड़ा :पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पानीपाड़ा नागुडसाईं में पिछले नौ दिनों से कौतूहल और दहशत का कारण बना शक्तिशाली बम आखिरकार मंगलवार को भारतीय सेना के नियंत्रण…

Spread the love

Potka : बाल विवाह के खिलाफ किशोरियों को मिला नुक्कड़ नाटक का प्रशिक्षण

पोटका : सामाजिक संस्था “यूथ यूनिटी फॉर वालंटरी एक्शन” के तहत 23-24 मार्च को हाता स्थित युवा ऑफिस में दो दिवसीय नुक्कड़ नाटक का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यक्रम का…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time