NTTF गोलमुरी के छात्रों ने प्लेसमेंट में रचा इतिहास, लाखों के पैकेज के साथ चार छात्रों का चयन

जमशेदपुर: एनटीटीएफ के गोलमुरी स्थित आर.डी. टाटा तकनीकी संस्थान में हाल ही में आयोजित कैंपस सिलेक्शन प्रक्रिया में चार विद्यार्थियों ने शानदार सफलता हासिल कर संस्थान को गौरवान्वित किया है. इस प्रक्रिया में बेंगलुरु की तीन प्रतिष्ठित कंपनियाँ—एटीएआई, इन्फिनिटी लर्न और इंटर्नजलीर्न—ने भाग लिया.

कठिन चयन प्रक्रिया, लेकिन छात्रों ने दिखाया आत्मविश्वास
प्लेसमेंट प्रक्रिया में सबसे पहले लिखित परीक्षा ली गई. इसके बाद विद्यार्थियों की व्यक्तिगत प्रतिभा और तकनीकी दक्षता को परखा गया. अंतिम चयन इंटरव्यू राउंड के माध्यम से हुआ. कंप्यूटर इंजीनियरिंग एवं आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर (CP-08) के फाइनल ईयर के छात्रों ने इस चुनौतीपूर्ण प्रक्रिया में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया.

लाखों के पैकेज के साथ चार छात्रों का चयन
बेंगलुरु स्थित इन्फिनिटी लर्न कंपनी ने अंकिता रिया और अंशिका कुमारी को 3.5 लाख रुपये के वार्षिक पैकेज पर चयनित किया. एटीएआई कंपनी ने सृष्टि सिंह को 4 लाख रुपये के पैकेज पर अपने बेंगलुरु कार्यालय के लिए चुना. वहीं इंटर्नजलीर्न कंपनी ने मुनिकोटि भार्गव को 3 लाख रुपये के पैकेज पर अपनी टीम में शामिल किया.

प्रेरणास्रोत बने चयनित विद्यार्थी
इन छात्रों की सफलता ने न सिर्फ संस्थान की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाई दी है, बल्कि आने वाले छात्रों के लिए यह एक प्रेरणादायी उदाहरण भी प्रस्तुत किया है. संस्थान का वातावरण और प्रशिक्षण प्रणाली अब और भी ज्यादा प्रभावशाली मानी जा रही है.

संस्थान परिवार ने दी शुभकामनाएं
छात्रों की इस उपलब्धि पर संस्थान के प्राचार्य प्रीता जॉन और उप प्राचार्य रमेश राय ने शुभकामनाएं दीं. प्लेसमेंट पदाधिकारी मिथिला महतो एवं नेहा ने इस प्रक्रिया में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई. मृण्मय कुमार महतो, शिल्पा गुप्ता, स्मृति और उप-प्रबंधन प्रशासनिक अधिकारी वरुण कुमार ने भी चयनित विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.

इसे भी पढ़ें : Potka: पोटका की सड़कों पर गूंजे डेंगू से जंग के नारे, जागरूकता की दिशा में पोटका CHC की पहल


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Bahragora : एसआईआर ड्यूटी के दौरान शिक्षक की मौत, शिक्षकों ने जताया भारी आक्रोश, मुआवजा व बुनियादी सुविधाएं देने की मांग 

    बहरागोड़ा (Himangshu karan) : बहरागोड़ा के बरागाढ़िया मध्य विद्यालय में पदस्थापित 51 वर्षीय शिक्षक नील मोहन माईती का बुधवार को पुरनापानी पंचायत में एसआईआर (SIR) ड्यूटी के दौरान अचानक निधन…

    Spread the love

    Jhargram : जंगलमहल पहुंची डीएलएसए की टीम, कानूनी व सरकारी सहायता के लिए लोगों को किया जागरूक

    झाड़ग्राम : जंगलमहल के दुर्गम इलाकों में लोगों तक कानूनी जानकारी पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को गोपीबल्लवपुर में कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। झाड़ग्राम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time