TPS DAV पब्लिक स्कूल में दीपावली और छठ पूजा का रंगीन आयोजन, छात्रों ने मनाया सांस्कृतिक उत्सव

बहरागोड़ा:  बहरागोड़ा प्रखंड के टी पी एस डीएवी पब्लिक स्कूल में शनिवार को दीपावली और छठ पूजा के अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक गणेश स्तुति के साथ हुई, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर छात्रों की ज्ञान और जागरूकता को परखने के लिए धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा से जुड़ी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें सभी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के क्रम में छात्रों ने छठ पर्व के पारंपरिक गीत गाए, जिसने दर्शकों का मन मोह लिया। इसके साथ ही स्कूल में रंगोली, तोरण द्वार निर्माण, फेस पेंटिंग और दीया मेकिंग जैसी रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

शिक्षकों की कमेटी ने प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्रदान कर उनका उत्साह बढ़ाया। छात्रों ने अपनी कला और प्रतिभा का भरपूर प्रदर्शन किया।

सभा के अंत में प्राचार्य मुकेश कुमार ने बच्चों को पर्वों के सांस्कृतिक और नैतिक महत्व के बारे में बताया। उन्होंने छात्रों को प्रेरित किया कि वे पर्वों से जुड़े सकारात्मक मूल्यों को अपने जीवन में उतारें। प्राचार्य ने सभी शिक्षकों, छात्रों और अभिभावकों को दीपावली और छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Potka: साईं सरस्वती इंग्लिश स्कूल में मनाई गई दिवाली, बच्चों ने जाना माता लक्ष्मी का महत्व 

 

Spread the love
  • Related Posts

    Bahrahora : स्वर्ण रेखा नदी में मिला बम सफलतापूर्वक निष्क्रिय, ग्रामीणों ने ली चैन की सांस

    बहरागोड़ा : पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पानीपड़ा नागुड़साई स्थित स्वर्ण रेखा नदी से बरामद जीवित बम को मंगलवार को सेना की बम निरोधक टीम (Bomb Squad) द्वारा…

    Spread the love

    Bahragora : स्वर्णरेखा नदी से बरामद महाशक्तिशाली बम को सेना ने कब्जे में लिया, निष्क्रिय करने में जुटी

    बहरागोड़ा :पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पानीपाड़ा नागुडसाईं में पिछले नौ दिनों से कौतूहल और दहशत का कारण बना शक्तिशाली बम आखिरकार मंगलवार को भारतीय सेना के नियंत्रण…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time