Gua : विवेक कंस्ट्रक्शन के 43 कामगारों के वेतन विवाद पर श्रम विभाग में बनी सहमति

  • श्रम विभाग में हुई अहम वार्ता, 21 फरवरी 2026 तक भुगतान का निर्देश, श्रम-वार्ता रही सार्थक

गुवा : टाटा स्टील से जुड़ी संवेदक कंपनी मेसर्स विवेक कंस्ट्रक्शन और उसके 43 कामगारों के बीच लंबे समय से चले आ रहे वेतन, नोटिस पे एवं छँटनी मुआवजा भुगतान से जुड़े विवाद पर श्रम विभाग में सार्थक श्रम-वार्ता आयोजित की गई। यह बैठक LS-2 सतेन्द्र सिंह के समक्ष हुई, जिसमें कामगार पक्ष का नेतृत्व जोहार झारखंड श्रमिक महासंघ के प्रतिनिधि एवं मजदूर नेता राजीव पाण्डेय ने किया। वहीं प्रबंधन पक्ष के प्रतिनिधि भी बैठक में मौजूद रहे। वार्ता के दौरान दोनों पक्षों के बीच बकाया वेतन, नोटिस पे और छँटनी मुआवजे को लेकर गंभीर और विस्तृत चर्चा हुई, जिससे समाधान की दिशा में पहल संभव हो सकी।

इसे भी पढ़ें : Potka : पोटका के सुदूर गांवों को बड़ी सौगात, तेंतला पोड़ा व कमलपुर में बनेंगे स्वास्थ्य उपकेंद्र

21 फरवरी 2026 तक भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश

वार्ता के पश्चात LS-2 सतेन्द्र सिंह ने प्रबंधन को निर्देश दिया कि सभी प्रभावित कामगारों को प्रथम दृश्य नोटिस पे एवं छँटनी मुआवजा का भुगतान सरकारी दरों के अनुसार किया जाए। प्रबंधन की ओर से भुगतान की गणना और प्रक्रिया पूरी करने के लिए समय की मांग की गई, जिसे स्वीकार करते हुए 21 फरवरी 2026 तक भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। उभय पक्षों की सहमति से इस मामले में अगली सुनवाई की तिथि भी 21 फरवरी तय की गई है। इस निर्णय से लंबे समय से वेतन विवाद से जूझ रहे कामगारों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जगी है।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Bahragora : बहरागोड़ा प्रखंड मुख्यालय पर झामुमो का प्रदर्शन, खान एवं खनिज संशोधन विधेयक का किया विरोध, विधायक समीर मोहंती हुए शामिल

बहरागोड़ा : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) बहरागोड़ा द्वारा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) यानी एमएमडीआर संशोधन विधेयक 2026 के विरोध में बहरागोड़ा प्रखंड मुख्यालय पर एक दिवसीय जोरदार धरना-प्रदर्शन…

Spread the love

Bahragora : बहरागोड़ा में देर रात शॉर्ट सर्किट से फूस का घर जलकर राख, नकद समेत खाने-पीने के सामान हुआ नष्ट 

बहरागोड़ा :बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत बरसोल थाना क्षेत्र के पाथरघाटा गांव में शुक्रवार देर रात अचानक आग लगने से जमुना मुंडा का फूस का मकान पूरी तरह जलकर खाक हो गया,…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time