Chaibasa: विजय-टू खदान में मजदूरों को रोके जाने पर बढ़ा विवाद, अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू

चाईबासा:  टाटा स्टील की विजय-टू खदान में सोमवार सुबह से झारखंड मजदूर संघ, बराईबुरू इकाई ने अपनी मांगों को लेकर गेट जाम कर अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू कर दिया। आंदोलनकारियों ने उन मजदूरों को भी खदान में घुसने से रोक दिया, जो आंदोलन में शामिल नहीं हैं और ड्यूटी करना चाहते हैं। इस वजह से गैर-आंदोलनकारी मजदूरों में नाराज़गी फैल गई।

ड्यूटी से वंचित मजदूरों ने किरीबुरू पूर्वी पंचायत के मुखिया मंगल सिंह गिलुवा से न्याय की गुहार लगाई। गिलुवा ने कहा— “मांगें भले ही सही हों, लेकिन नो वर्क, नो पे सिस्टम में गैर-आंदोलनकारी मजदूरों को ड्यूटी से रोकना अनुचित है। पिछली बार भी आंदोलन में हिस्सा न लेने वाले मजदूरों को वेतन नहीं मिला था।”

मुखिया ने जिला पुलिस प्रशासन और कंपनी प्रबंधन को चेताया कि 12 अगस्त को जो मजदूर आंदोलन से अलग रहेंगे, उन्हें ड्यूटी जाने दिया जाए।
अगर रोका गया और कोई टकराव या अप्रिय घटना हुई तो पूरी ज़िम्मेदारी कंपनी और पुलिस प्रशासन की होगी। उन्होंने यह भी कहा कि या तो प्रशासन यह गारंटी दे कि गैर-आंदोलनकारी मजदूरों को घर बैठे पूरा वेतन मिलेगा, या फिर ड्यूटी पर जाने के लिए सुरक्षित और शांतिपूर्ण रास्ता उपलब्ध कराया जाए।

 

 

इसे भी पढ़ें :  Chaibasa: किशोर कुमार के गीतों से सजी सुरों की महफिल, कलाकारों ने पेश किए यादगार नग़मे

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सेवा भारती के संस्कार केंद्रों का वार्षिकोत्सव सह बाल संगम सम्पन्न’

जमशेदपुर : सेवा भारती जमशेदपुर के संस्कार एवं स्वावलम्बन केंद्रों का वार्षिकोत्सव सह बाल संगम सरस्वती शिशु विद्या मन्दिर बागबेड़ा के प्रांगण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर बच्चों के…

Spread the love

Jamshedpur : छाया नगर में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग, विधायक पूर्णिमा साहू मौके पर पहुंचीं, दमकल की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

जमशेदपुर :  जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने भुइयांडीह क्षेत्र अंतर्गत छाया नगर में टेंट हाउस गोदाम में आग लगने की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई की। उन्होंने तत्काल…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *