डालसा का मोबाइल वैन पोटका के सारसे गांव पहुंची , ग्रामीणों को दी गई कानूनी जानकारी

 

आजादी के सात दशक बाद भी सारसे गांव में आज तक नहीं बन  पाई पक्की सड़क

जमशेदपुरः झालसा के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर की टीम शनिवार को पोटका प्रखंड के सुदूर गांव एवं ओडिशा के बॉर्डर पर स्थित सारसे गांव पहुंची. डालसा टीम के सदस्यों ने ग्रामीणों को कानून के प्रति जागरूक किया. इस दौरान ग्रामीणों को साईबर क्राइम, घरेलू हिंसा , शिशु प्रोजेक्ट , मानव तस्करी , बाल विवाह , बाल श्रम , दहेज प्रथा, डायन प्रथा आदि कई तरह के कानून की जानकारी दी गई. साथ ही केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में भी बताया गया.

 

इसे भी पढ़ेःनए साल के मद्देनजर जिला पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, जुबली पार्क में किया पैदल मार्च

 

ग्रामीणों ने डालसा टीम को बताया कि यह अत्यंत पिछड़ा गांव है, जहां अधिकांशतः संथाल (सिंह सरदार) समुदाय के लोग निवास करते हैं. लेकिन आजादी के बाद से यह गांव काफी उपेक्षित रहा है. गांव में आज तक आवागमन के लिए पक्की सड़क तक नहीं बन पाई है. जागरूकता अभियान में डालसा पीएलवी नागेन्द्र कुमार, डोवो चकिया, चयन मंडल , शंकर गोराई, माधवी कुमारी, प्रभात सिंह सरदार , छक्कु मांझी , मीरा मंडल, सुबोध प्रसाद, सुरज कुमार, अनिल कुमार शर्मा , अमरजीत के अलावा आदेशपाल दिनेश साधु उपस्थित थे.

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : शिक्षक पात्रता परीक्षा में भोजपुरी, मगही एवं अंगिका की उपेक्षा जनहित के खिलाफ : अप्पू तिवारी

    जमशेदपुर : भोजपुरी नव चेतना मंच के प्रांतीय अध्यक्ष अप्पू तिवारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर झारखंड प्रदेश में आयोजित होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (J-TET) में भोजपुरी, मगही एवं…

    Spread the love

    Jamshedpur :  विधायक पूर्णिमा साहू ने बारीडीह के विभिन्न क्षेत्रों में 84.83 लाख की 11 जनहितकारी योजनाओं का किया शिलान्यास

    जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक पूर्णिमा साहू ने बुधवार को बारीडीह, सिदगोड़ा एवं आसपास के विभिन्न क्षेत्रों में नगर विकास एवं…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time