झारखंड विधानसभा परिसर में RTI कार्यकर्ताओं का धरना, सुरक्षा और FIR दर्ज करने की मांग

रांची:  झारखंड विधानसभा परिसर स्थित कूटे मैदान में सोमवार को आरटीआई कार्यकर्ता संघ (केन्द्रीय समिति) के बैनर तले एक दिवसीय धरना आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष दिल बहादुर ने की। धरना के दौरान राज्य सरकार से आरटीआई कार्यकर्ताओं की सुरक्षा और लंबित मामलों पर कार्रवाई की मांग उठी। धरना के बाद संघ का ज्ञापन विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्र नाथ महतो के नाम मजिस्ट्रेट बी महतो को सौंपा गया।

अध्यक्ष दिल बहादुर ने कहा कि लोकतंत्र में आरटीआई कार्यकर्ताओं को धमकाना बेहद गलत है। कई बार सूचना मांगने पर अधिकारियों की ओर से धमकी दी जाती है। अगर विधानसभा में इस पर विधायकों द्वारा आवाज नहीं उठी तो कार्यकर्ता न्यायालय से लेकर संसद तक लड़ाई लड़ेंगे।

कार्यक्रम को संघ के उपाध्यक्ष सदन कुमार ठाकुर, मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष दिनेश कुमार किनू और मनोज कुमार सिंह सहित कई नेताओं ने संबोधित किया।

मुख्य शिकायतें और घटनाएं
संघ के केन्द्रीय महासचिव कृतिवास मंडल, जो वर्ष 2005 से लगातार भ्रष्टाचार का खुलासा कर रहे हैं, को 18 मई की रात मोबाइल नंबर 07903056259 (ट्रूकॉलर पर नाम कृष्णा कुमार) से जान से मारने की धमकी मिली थी। इसकी शिकायत 20 मई को एसएसपी पूर्वी सिंहभूम को दी गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
14 जून को परसुडीह थाना प्रभारी फैज अहमद ने लिखित आवेदन लिया, लेकिन FIR दर्ज नहीं की।
23 जून को DYSP लॉ एंड ऑर्डर मोहम्मद तोकीर आलम ने पूछताछ की, पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
जादूगोड़ा के सुनील मुर्मू को भी मुखिया द्वारा धमकी दी गई, लेकिन पुलिस ने दोनों पक्षों पर ही कार्रवाई कर मामला हल्का कर दिया।
संघ ने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन आरोपी को संरक्षण दे रहा है और आरटीआई कार्यकर्ताओं को मिलने वाली सुरक्षा का मजाक बना हुआ है।

मुख्य मांगें
कृतिवास मंडल को धमकी देने वाले अज्ञात व्यक्ति की पहचान कर शीघ्र FIR दर्ज हो।
पोटका प्रखंड कार्यालय से जुड़े कर्मियों की भूमिका की जांच हो।
सभी आरटीआई कार्यकर्ताओं को व्यक्तिगत सुरक्षा प्रदान की जाए।
कार्यकर्ताओं की सुरक्षा हेतु राज्य सरकार ठोस नीति बनाए।
परसुडीह थाना प्रभारी फैज अहमद और DYSP मोहम्मद तोकीर आलम की निष्क्रियता की जांच कर कार्रवाई हो।
राज्य सूचना आयोग और मानवाधिकार आयोग जैसी संस्थाओं में रिक्त पदों पर अविलंब नियुक्ति की जाए।

कार्यक्रम में मुस्ताक अहमद, दिनेश कर्मकार, छेदी कुमार, सुनील प्रसाद, सत्येंद्र सिंह, लक्ष्मण किस्कू, राजू बेसरा, सुलोचना देवी, मोमिता मुखी, बबीता मुखी, ममता रविदास, सरस्वती देवी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: साकची बाजार में दिनदहाड़े स्कूटी चोरी, CCTV में कैद वारदात

Spread the love
  • Related Posts

    Silli : स्कूल में घुसा लकड़बग्घा छात्रों में दहशत,गांव में मची अफरा तफरी

    सिल्ली: सिल्ली प्रखंड अंतर्गत पतराहातू स्थित आदर्श उच्च विद्यालय में उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब अचानक एक लकड़बग्घा स्कूल परिसर में घुस आया। स्कूल खुलते ही जैसे ही…

    Spread the love

    Muri: हाथियों के उत्पात से डरी-सहमी रहती है लक्ष्मी मांझी, तीन वर्ष बाद भी नहीं मिली आर्थिक मदद

    मुरी : झारखंड के अलग-अलग जिलों में इन दिनों हाथियों का उत्पात जारी है. फसल बर्बाद करने, घर में तोड़फोड़ करने के बाद अब हाथी लोगों की जान ले रहे…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *