Deogarh: दो पक्षों के विवाद में चली गोली, राहगीर के कमर में लगी, हालत नाजुक

मोहनपुर थाना क्षेत्र के देवथर मोड़ के पास की घटना

देवघर: मोहनपुर थाना क्षेत्र के देवथर मोड़ के पास शनिवार रात को अपराधियों ने एक युवक को गोली मार कट जख्मी कर दिया. उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के संबंध में मोहनपुर थाना क्षेत्र के तिलैया गांव के रहने वाले घायल गिरीश कोल ने बताया कि वह मजदूरी करता है. रात को चाऊमीन खाने के लिए जा रहा था, तभी देवथर मोड़ के पास किसी बात को लेकर दो पक्षों में लड़ाई हो रही थी. इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति द्वारा गोलीबारी की गई. इसमें गिरीश को दाहिने कमर के पास गोली लग गई. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस गिरीश को उसके घर से उठाकर घायल अवस्था में इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां पर इलाज जारी है. पुलिस मामले की छांव में जुट गई है. सदर अस्पताल में डॉ रवि कुमार ने बताया की गोली शरीर के अंदर है या नहीं है, उसके लिए एक्स-रे कराया जा रहा है.

इसे भी पढ़ेः Jamshedpur: उलीडीह में महिला हुई साइबर ठगी की शिकार, ठगों ने खाते से निकाल लिए 25 हजार

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : बर्मामाइंस हत्याकांड का मुख्य शूटर समेत तीन गिरफ्तार, दो नाबालिग भी घटना में थे शामिल

जमशेदपुर: बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में हुए मोहम्मद अफताब आलम हत्याकांड में पूर्वी सिंहभूम पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले के मुख्य शूटर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार…

Spread the love

Potka : हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग में कोयला चोरों का आतंक, चोरी रोकने गए कर्मी पर जानलेवा हमला

पोटका : हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग में कोयला चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आरोप है कि जैसे ही रेलवे स्टेशन पर कोयले का रैक पहुंचता है, कोयला चोर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time