Deoghar: AIIMS के डॉक्टरों 8 टीबी मरीजों को लिया गोद, हर माह देंगे पोषण सहायता

देवघर: देवघर जिले के देवीपुर सीएचसी सभागार में बुधवार को एक सराहनीय पहल देखने को मिली। एम्स के छह डॉक्टरों ने प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए 8 टीबी मरीजों को गोद लिया और उनके इलाज तथा पोषण की जिम्मेदारी उठाने का संकल्प लिया। डॉक्टरों ने प्रत्येक रोगी को फूड बॉक्स प्रदान किया और नियमित दवा सेवन के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर जिला एसटीएलएस संतोष कुमार सिंह ने जानकारी दी कि निक्षय योजना के अंतर्गत प्रत्येक मरीज को प्रति माह ₹1000 की सहायता दी जाती है। यह राशि दूध, दही, अंडा जैसे पोषणयुक्त आहार पर खर्च करने की अपील की गई।

उन्होंने कहा कि यदि दवाएं समय पर न ली जाएं या भोजन संतुलित न हो, तो टीबी से उबरना कठिन हो जाता है।

कार्यक्रम के दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कुमार अभय प्रसाद ने कहा कि भारत सरकार का लक्ष्य है कि वर्ष 2025 तक देश को टीबी मुक्त बनाया जाए। इसके लिए जागरूकता, नियमित दवा और पोषण तीनों बेहद जरूरी हैं।

मौके पर डॉ. सौमेक, डॉ. जॉन, डॉ. शिवांग, इंटर्न राधिका, साक्षी, सीमा, डॉ. विकास कुमार, एसपीएस रोहित कुमार, आईटी चंद्र मोहन कुमार समेत कई स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे।

कार्यक्रम के अंतर्गत यह जानकारी भी दी गई कि कोई भी नागरिक टीबी मरीज को गोद लेकर सामाजिक सेवा कर सकता है।
राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत ‘टीबी मुक्त भारत’ का लक्ष्य रखा गया है। इसके तहत सामाजिक निगरानी और पोषण सहयोग जैसे प्रयास किए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : Ramgarh: हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल के कार्यकाल पर सांसद प्रतिनिधि ने दी शुभकामनाएं

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : ब्रह्माकुमारीज का जीवन आरोग्य अमृत शिविर 13 से, प्रसिद्ध प्राकृतिक चिकित्सक रमेश तिवानी स्वस्थ्य रहने के देंगे टिप्स

जमशेदपुर : प्राकृतिक स्वास्थ्य एवं संपूर्ण जीवनशैली परिवर्तन के उद्देश्य से 13 मार्च से 15 मार्च तक यूनिवर्सल पीस पैलेस, मरीन ड्राइव, सोनारी में “जीवन आरोग्य अमृत शिविर” का आयोजन…

Spread the love

Gua : जोनल रेलवे प्रशिक्षण संस्थान सीनी में टाटानगर रेल सिविल डिफेंस ने ऑपरेटिंग कर्मचारियों को आपदा राहत व वचाव कार्य दिया गया प्रशिक्षण 

गुवा : टाटानगर रेल सिविल डिफेंस द्वारा सीनी जोनल रेलवे प्रशिक्षण संस्थान में ऑपरेटिग विभाग के कार्मचारीयो को आपदा प्रबंधन कार्यों के अंतर्गत फायर सर्विस, इमरजेंसी रेस्क्यू कार्यो का प्रशिक्षण…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *