Deoghar: जनता दरबार में उमड़ी उम्मीदों की भीड़, समाधान का मिला आश्वासन

देवघर:  गुरुवार को देवघर के समाहरणालय परिसर में आयोजित जनता दरबार में उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने जिले के नागरिकों की समस्याएं सीधे तौर पर सुनीं। ग्रामीण और शहरी इलाकों से आए नागरिकों ने जमीन अधिग्रहण, मुआवजा भुगतान, अनुकंपा नियुक्ति, बिजली बिल माफी, फसल बीमा, पेंशन, भू-राजस्व और शिक्षा से संबंधित कई समस्याएं डीसी के समक्ष रखीं।

डीसी ने सभी शिकायतकर्ताओं की बातें धैर्यपूर्वक सुनीं और संबंधित विभागों को जांच कर शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रत्येक शिकायत की भौतिक जांच कराई जाएगी और एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई की रिपोर्ट डीसी कार्यालय में जमा होनी चाहिए।

डीसी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि समस्याओं का निस्तारण सिर्फ कागजों पर नहीं, जमीनी स्तर पर होना चाहिए। हर आवेदन का परीक्षण गंभीरता से करें और जरूरतमंदों को राहत पहुंचाएं।

जनता दरबार में कार्यपालक दण्डाधिकारी ओम प्रियदर्शी समेत जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। सभी अधिकारियों को मौके पर ही दिशा-निर्देश दिए गए ताकि आवेदकों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें।

 

इसे भी पढ़ें :

Deoghar Shravani Mela 2025: श्रावणी मेले के पहले सप्ताह में 8.70 लाख श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक, जानिए मंदिर को कितने की हुई आय

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur :  डिस्ट्रिक्ट हाईवे टास्क फोर्स की बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग पर अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती बरतने का निर्णय, पारडीह से बालिगुमा तक चलेगा अभियान

सड़क सुरक्षा को लेकर स्पीड गन कैमरा, साइनेज एवं नियमित गश्ती बढ़ाने का निर्देश; 71 अतिक्रमित स्थल कराए गए मुक्त जमशेदपुर : समाहरणालय सभागार में जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त राजीव रंजन की…

Spread the love

Jamshedpur : कलश स्थापना के साथ 11 अक्टूबर से  शुरू होगा दुर्गोत्सव, पूजा को लेकर पुलिस-पूजा समितियों की बैठक, सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर जोर, 21 को विसर्जन पर बनी सहमति

जमशेदपुर : दुर्गा पूजा को लेकर जमशेदपुर पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय में सिटी एसपी ललित मीणा की अध्यक्षता में जमशेदपुर केंद्रीय दुर्गा पूजा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time