Deoghar : कांग्रेस के नए प्रदेश प्रभारी के राजू देवघर, दुमका, जामताड़ा के 94 मंडल प्रखंड अध्यक्ष व जिलाध्यक्षों से करेंगे संवाद

 

देवघर : कांग्रेस के नए प्रदेश प्रभारी सह कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य के राजू 10 मार्च को शहर के बैद्यनाथ विहार होटल में देवघर, दुमका, जामताड़ा के 94 मंडल-प्रखंड अध्यक्ष और तीन जिलाध्यक्ष से सीधा संवाद करेंगे। कांग्रेस ने इस बैठक को संगठन सृजन परिचर्चा का नाम दिया है। यह पहला मौका है, जब कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी की ओर से ग्रासरूट के कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित कर संगठन को मजबूत करने की दिशा में पहल की जा रही है।

प्रदेश प्रभारी के राजू का भव्य स्वागत की तैयारी 

इस बैठक को लेकर तीनों जिले के प्रखंड व मंडल अध्यक्ष काफी उत्साहित हैं। उधर, प्रदेश व जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में है। पूरे शहर में बड़े-बड़े होर्डिंग्स और कट आउट लगाए गए हैं। जगह-जगह कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के राजू का भव्य स्वागत की तैयारी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुल्तान अहमद ने प्रेसवार्ता में बताया कि बैठक में प्रदेश प्रभारी के अलावा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, पूर्व सांसद फुरकान अंसारी समेत कई दिग्गज नेता भाग लेंगे। जिला बीस सूत्री के उपाध्यक्ष डॉ. मुन्नम संजय ने बताया कि प्रदेश प्रभारी 10 मार्च को बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना करेंगे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : अमलकी या रंग भरी एकादशी कब है? जानें डेट और महत्व

Spread the love
  • Related Posts

    West Medinipur : विश्व कविता दिवस पर ‘स्वर आवृत्ति मेदिनीपुर’ के तत्वावधान में रक्तदान, बाल दान समेत कई कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

     मेदिनीपुर :  विश्व कविता दिवस के अवसर पर ‘स्वर आवृत्ति मेदिनीपुर’ के तत्वावधान में विद्यासागर स्मृति मंदिर में दो दिवसीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दिवंगत आवृत्ति कलाकार अनुभव…

    Spread the love

    Jamshedpur  : मानगो अंचल के बड़ाबांकी में सरकारी जमीन की खरीद-बिक्री जोरों पर, ग्रामीणों ने अपर उपायुक्त से की शिकायत

    जादूगोड़ा : जमशेदपुर  के मानगो अंचल के बड़ाबांकी पंचायत अंतर्गत  गुरमा गांव में इन दिनों सरकारी जमीन की खरीद-बिक्री जोरो पर है। इसे देखते हुए स्थानीय ग्रामीण सक्रिय व सतर्क…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time