देवघर: केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम गुरुवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर देवघर पहुंचे. देवघर एयरपोर्ट पर उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने उनका स्वागत किया. इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार सहित जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे.
मंत्री जुएल ओराम ने बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया. इसके बाद उन्होंने शिव वाटिका में आयोजित एक प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया, जो जनजातीय सांस्कृतिक विरासत और विकास योजनाओं पर केंद्रित थी.
दौरे के दौरान मंत्री ने स्थानीय भाजपा नेताओं से भी मुलाकात की. भाजपा जिलाध्यक्ष सचिन रवानी ने बताया कि पार्टी की ओर से उनका औपचारिक स्वागत किया गया.
इसे भी पढ़ें : Deoghar: कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता बृजभूषण राम को बनाया मीडिया चेयरमैन सह प्रवक्ता
There is no ads to display, Please add some



















































