Deoghar: कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता बृजभूषण राम को बनाया मीडिया चेयरमैन सह प्रवक्ता

देवघर: देवघर जिले में कांग्रेस पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए वरिष्ठ नेता बृजभूषण राम को मीडिया चेयरमैन सह प्रवक्ता नियुक्त किया है. यह नियुक्ति कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के. राजू के निर्देश पर, प्रदेश मीडिया विभाग के चेयरमैन सतीश पॉल मुंजनी द्वारा जारी पत्र के माध्यम से की गई.

बृजभूषण राम का राजनीतिक जीवन बेहद सक्रिय और संघर्षशील रहा है. छात्र जीवन से ही वे सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं. उन्होंने दलित, शोषित और पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए निरंतर आवाज़ उठाई है. उनका यह जुझारू और जमीनी अनुभव अब पार्टी की मीडिया नीति को और सशक्त बना सकता है.

उनकी नियुक्ति पर स्थानीय कांग्रेसजनों में उत्साह की लहर है. कई कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि बृजभूषण राम मीडिया के माध्यम से संगठन के विचारों को मजबूती से सामने रखेंगे. उन्होंने भी इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाने का संकल्प लिया है.

इसे भी पढ़ें : Deoghar: AIIMS देवघर में रैन बसेरा सेवा शुरू, दूर-दराज़ से आने वालों को मिलेगा सस्ता और सुरक्षित ठिकाना

Spread the love

Related Posts

Bahragora : केंद्र सरकार की कॉर्पोरेटपरस्त नीतियों के खिलाफ भड़का जनाक्रोश: 10 अगस्त को ‘जेल भरो अभियान’ से आर-पार की जंग लड़ेगी सीपीआई(एम)

बहरागोड़ा : नेताजी शिशु उद्यान परिसर में रविवार को साधन नायक की अध्यक्षता में आयोजित सीपीआई(एम) की समीक्षा बैठक में आगामी 10 अगस्त के जिला स्तरीय ‘जेल भरो अभियान’ को…

Spread the love

Bahragora : युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ के विरोध में सड़क पर उतरी भाजपा: बहरागोड़ा में मशाल जुलूस निकाल जताई नाराजगी

बहरागोड़ा : JPSC और JSSC परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही धांधली और पेपर लीक की घटनाओं से आक्रोशित भाजपा व भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार शाम बहरागोड़ा के कालियाडिंगा में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time