देवघर: देवघर एम्स ने मरीजों के परिजनों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है. अब तीमारदार मात्र 50 रुपए में रैन बसेरा का लाभ उठाकर रात बिता सकेंगे. इस सुविधा की शुरुआत एम्स के डायरेक्टर डॉ. (प्रो.) सौरभ वार्ष्णेय ने की.
एम्स शहर से दूरी पर स्थित है, और बिहार के सीमावर्ती जिलों एवं संताल परगना के दूरस्थ क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग इलाज के लिए आते हैं. उनके परिजनों को रुकने में अब तक कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था. इस नई सुविधा से उन्हें मानसिक व आर्थिक राहत मिलेगी.
रैन बसेरा में सफाई, स्वच्छ पेयजल, शौचालय और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं. एम्स प्रशासन ने यह भी संकेत दिया है कि भविष्य में इसकी क्षमता बढ़ाई जाएगी ताकि अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें.
डायरेक्टर ने यह भी बताया कि एम्स में इमरजेंसी सेवा की शुरुआत इसी माह की जाएगी. इससे संताल परगना और पड़ोसी जिलों के हजारों मरीजों को त्वरित और बेहतर उपचार मिलेगा.
इसे भी पढ़ें : Deoghar: राहगीरों से पैसे की वसूली करती राजस्थान की आठ युवतियों को पुलिस ने पकड़ा
There is no ads to display, Please add some




















































