जमशेदपुर : एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल, जमशेदपुर द्वारा सिलिकोसिस बीमारी से ग्रसित व्यक्तियों एवं मृत व्यक्तियों के आश्रितों की जांच हेतु गठित मेडिकल बोर्ड की बैठक की तिथि पुनर्निर्धारित की गई है। एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अधीक्षक के अनुसार पूर्व निर्धारित तिथि 06 मई 2026 को संबंधित व्यक्तियों की अनुपस्थिति के कारण जांच की कार्रवाई संपन्न नहीं हो सकी थी। अब मेडिकल बोर्ड की बैठक दिनांक 30 मई 2026 को अपराह्न 01:00 बजे एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल, जमशेदपुर में आयोजित की जाएगी। पूर्व में निर्धारित की गयी 28 मई की जांच सरकारी अवकाश होने के कारण परिवर्तित की गई है। उन्होंने संबंधित सिलिकोसिस प्रभावित व्यक्तियों एवं मृतक के आश्रितों से अनुरोध किया कि वे निर्धारित तिथि (30 मई) एवं समय (01 बजे) पर आवश्यक अभिलेखों के साथ उपस्थित होकर जांच प्रक्रिया में भाग लें।
There is no ads to display, Please add some



















































