Gua : गुवा पूर्वी पंचायत भवन में केंद्रीय पेंशन योजना के लाभुकों का हुआ उन्मुखीकरण

गुवा : राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत गुरुवार को गुवा पूर्वी पंचायत भवन में केंद्रीय पेंशन योजना के सामाजिक अंकेक्षण हितधारकों के उन्मुखीकरण को लेकर एक शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन झारखंड सोशल ऑडिट सोसाइटी चाईबासा एवं जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। शिविर में पेंशनधारियों की सूची का सत्यापन करते हुए लाभुकों को सामाजिक अंकेक्षण की प्रक्रिया एवं योजना से संबंधित आवश्यक जानकारियां दी गईं। इस दौरान बीआरपी लक्ष्मी देवी एवं बीआरपी जयश्री बिरुआ ने लाभुकों को योजना के उद्देश्य और पारदर्शिता बनाए रखने की जानकारी दी। कार्यक्रम में गुवा पूर्वी पंचायत की मुखिया चांदमनी लागुरी तथा पश्चिमी पंचायत की मुखिया पद्मिनी लागुरी ने भी भाग लिया और सूची में शामिल पेंशनधारियों का सत्यापन किया। शिविर में उपस्थित लोगों से योजनाओं का सही लाभ लेने एवं किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर संबंधित विभाग को जानकारी देने की अपील की गई। इस अवसर पर जेएसएलपीएस जेंडर सीआरपी गीता देवी, तापस दास, शिवांगी भक्ति, जानों चातर, सुनीता समद, बेलमती केवर्त, अंजलि चाम्पिया सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें : Gua : तेज आंधी और मूसलाधार बारिश से सारंडा क्षेत्र में भारी तबाही, कई घरों के छप्पर उड़े, जगह-जगह गिरे पेड़

Spread the love

Related Posts

Gua : गुवा में मनाया गया आहार दिवस, लाभुकों को किया गया जागरूक

गुवा : गुवा के विभिन्न राशन डीलरों के यहां आहार दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्वी पंचायत की मुखिया चांदमनी लागुरी एवं जेएसएलपीएस जेंडर सीआरपी गीता देवी उपस्थित…

Spread the love

Jamshedpur : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को प्रदेश किसान मोर्चा की डॉ रानी ठाकुर ने अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित 

जमशेदपुर :  विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के रांची आगमन के दौरान प्रदेश किसान मोर्चा की पदाधिकारी डॉ रानी ठाकुर ने…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time