Gua : भटके युवक संदीप सिंह सकुशल लौटे गुवा, पुलिस व समाजसेवियों की पहल रंग लाई

गुवा : गुवा सेवा नगर निवासी 35 वर्षीय संदीप सिंह (पिता धरम सिंह), जो मानसिक रूप से अस्वस्थ बताए जा रहा हैं, भटककर कराईकेला पहुंच गया था। युवक के दूसरे क्षेत्र में पहुंचने की सूचना मिलते ही गुवा थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी। उसकी खोजबीन में स्थानीय समाजसेवियों ने भी सहयोगि किया। थाना प्रभारी ने युवक की पहचान सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुपों में उसका फोटो साझा कराया तथा स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाई। पुलिस की सक्रियता का सकारात्मक परिणाम जल्द सामने आया और पता चला कि संदीप सिंह गुवा के सेवा नगर का रहने वाला है। पहचान होने के बाद थाना प्रभारी ने तुरंत युवक के परिजनों से संपर्क स्थापित कर उसे सुरक्षित वापस लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी। बताया गया कि संदीप सिंह के पिता धरम सिंह काफी बीमार हैं। इसके बाद युवक को सकुशल वापस लाने के लिए समाजसेवी महिलाओं ने पहल की। संदीप सिंह की चचेरी बहन बाली सिंह के साथ समाजसेवी गीता देवी, रेनू सिंह और पदमा केसरी कराईकेला थाना पहुंचीं तथा वहां के थाना प्रभारी से मुलाकात कर युवक को अपने साथ लेकर मंगलवार देर रात गुवा पहुंचीं। इसके बाद संदीप सिंह को उसके माता-पिता को सौंप दिया गया। बताया जा रहा है कि मानसिक संतुलन ठीक नहीं होने के कारण वह भटक गया था। इस दौरान एक मानसिक रोग विशेषज्ञ द्वारा उसकी जांच कर एक माह की दवा भी निःशुल्क उपलब्ध कराई गई। मामले की सूचना गुवा थाना प्रभारी नीतीश कुमार को भी दे दी गई है।

इसे भी पढ़ें : Gua : गुवा थाना की तत्परता से भटके युवक की हुई पहचान, परिजनों को मिली राहत


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका को भाजपा नेत्री ने किया सम्मानित

पोटका : भाजपा महिला नेत्री सीमा मंडल के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में सेवा और समर्पण को उत्सव के रूप में मनाते हुए…

Spread the love

Potka : पोटका सीएचसी में रक्तदान शिविर का आयोजन,  प्रभारी पदाधिकारी ने कहा रक्तदान से किसी को जीवन दान मिल सकता है 

पोटका : जिले के उपायुक्त के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पोटका में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time