Gua : गुवा सेल में बाहरी लोगों की बहाली के विरोध में सशक्त संयुक्त मोर्चा का प्रदर्शन

गुवा : गुवा सेल में मां सरला कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा बाहरी लोगों का भीटी मेडिकल कराए जाने के विरोध में मंगलवार सुबह 10 बजे सशक्त संयुक्त मोर्चा ने ठेका मजदूरों एवं बेरोजगार युवाओं के साथ जोरदार आंदोलन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने विभिन्न नारेबाजी करते हुए स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता देने की मांग उठाई। मोर्चा के सदस्यों ने आरोप लगाया कि गुवा क्षेत्र में बड़ी संख्या में स्थानीय बेरोजगार युवक मौजूद हैं, इसके बावजूद कंपनी बाहरी लोगों का मेडिकल और ट्रेनिंग कराकर उन्हें नौकरी देने का कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय युवाओं का रोजगार छीना जा रहा है, जो पूरी तरह गलत है। सशक्त संयुक्त मोर्चा ने मां सरला कंस्ट्रक्शन कंपनी पर स्थानीय नीति की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कंपनी बाहरी लोगों को प्राथमिकता दे रही है। प्रदर्शन के दौरान मोर्चा ने कंपनी के स्टाफ रूद्रो प्रधान को लेकर भी सवाल उठाया। उनका कहना था कि रूद्रो प्रधान की उम्र 60 वर्ष से अधिक हो चुकी है, इसके बावजूद उन्हें अब तक नौकरी पर रखा गया है। मोर्चा ने इस मामले की जांच कर जल्द कार्रवाई की मांग की है।

संगठन के नेताओं ने कहा कि नियमों को दरकिनार कर बाहरी लोगों को मेडिकल और प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जबकि स्थानीय बेरोजगार युवाओं को नजरअंदाज किया जा रहा है। साथ ही सेवानिवृत्ति की उम्र पार कर चुके कर्मियों को भी नौकरी पर बनाए रखा गया है। आंदोलन में झारखंड मजदूर यूनियन के महासचिव हेमराज सोनार, अध्यक्ष लालमोहन महतो, भारतीय मजदूर संघ के महासचिव मुकेश लाल, समीर पाठक, सीटू के महेश गोप, क्रांतिकारी इस्पात मजदूर संघ के राकेश सुंडी, बेरोजगार संघ से उदय सिंह, कैलाश दास सहित बड़ी संख्या में ठेका मजदूर एवं बेरोजगार युवक उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Gua : गुवा सेल अस्पताल में बढ़ी सुविधाएं, वार्डों में लगे नए एसी, रविवार को भी खुलेगी लैब


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : अग्रसेन जयंती सप्ताह के अवसर पर अग्रवाल युवा मंच ने इस्कॉन मंदिर में किया राशन दान

जमशेदपुर : अग्रवाल युवा मंच, जमशेदपुर द्वारा पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन के तत्वावधान में आयोजित अग्रसेन जयंती सप्ताह के पावन अवसर पर शनिवार को इस्कॉन मंदिर, जमशेदपुर में राशन…

Spread the love

Jamshedpur :  कन्हैया सिंह की पत्नी ने पुलिस पर लगाया पति को झूठे केस में फंसाने का आरोप

कहा- विरोधियों की शह व पैसे लेकर तीन दिनों बात फर्जी आर्म्स बरामदी दिखायी जमशेदपुर : गैंगस्टर अखिलेश सिंह के सहयोगी कन्हैया सिंह की पत्नी शुष्मा सिंह ने पुलिस पर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time