Deoghar : सलौनाटांड़ पार्क में मिला युवक का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का शक

देवघर :  शहर के सलौनाटांड़ गांव निवासी 18 वर्षीय वीरेंद्र मेहता की लाश सलौना पार्क में मिली है। युवक सोमवार शाम से लापता था। परिजनों ने प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका जताई है। परिजनों के अनुसार, वीरेंद्र का प्रेम प्रसंग देवघर के ठाड़ी इलाके की एक युवती से चल रहा था। घरवालों ने कई बार शादी की बात भी की थी, लेकिन बात आगे नहीं बढ़ सकी। मां का कहना है कि वीरेंद्र अक्सर उस युवती के घर के पास बरगद के पेड़ के समीप गांव के कुछ लड़कों के साथ जाया करता था। सोमवार शाम 5 बजे वीरेंद्र घर से निकला था, लेकिन रात 8:30 बजे के बाद उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गया। परिजनों ने लगातार संपर्क करने की कोशिश की और जब कोई जानकारी नहीं मिली, तो थाना में गुमशुदगी की सूचना दी गई। वहीं मंगलवार को गांव के एक युवक ने परिजनों को सूचना दी कि सलौनाटांड़ पार्क में एक लाश पड़ी है। जब परिवार वाले वहां पहुंचे, तो शव की पहचान वीरेंद्र मेहता के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस परिजनों के बयान के आधार पर मामले की छानबीन में जुट गई है।

इसे भी पढ़ें : Deoghar : पति से विवाद के बाद विवाहिता ने लगाई फांसी, हत्या की आशंका

Spread the love

Related Posts

Muri : रक्तदान के प्रति सही जानकारी व जागरूकता आवश्यक : देवेंद्र नाथ महतो

सत्संग के समापन अवसर पर सोनाहातु में रक्तदान शिविर का आयोजन मुरी :  राष्ट्रीय संत असंग देव जी के सत्संग के समापन अवसर पर सोमवार को सोनाहातु के बाजारटांड़ में…

Spread the love

Baharagora : स्वर्णरेखा नदी में मिले जिंदा बम को Defuse करने में जुटी सुरक्षा एजेंसियां,  सेना और बम स्क्वायड ने संभाला मोर्चा

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के पानीपोड़ा स्थित स्वर्णरेखा नदी में आठ दिन पहले मिले जिंदा बम को लेकर सोमवार को सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी हलचल देखी गई। इस शक्तिशाली बम…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time