Deoghar : हूल दिवस पर टूटी दलीय दीवार, जिले भर में शहीद सिदो-कान्हू को किया गया याद

देवघर : जिले में हूल दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने देवघर परिसदन के सभागार में अमर शहीद सिदो-कान्हू की तस्वीर पर माल्यर्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर जिला नजारत उपसमाहर्ता शैलेश कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल भारती, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, डीएमएफटी की टीम एवं संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित थे। उधर, देवघर जिला इंटक की ओर से मधुपुर विधानसभा के देवीपुर प्रखंड के छोटा रोशन गांव स्थित सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मौके पर देवघर जिला इंटक के जिलाध्यक्ष अनंत मिश्रा, झारखंड प्रदेश इंटक के सचिव अजय कुमार, देवघर जिला कांग्रेस कमेटी के मीडिया चेयरमैन सह प्रवक्ता बृजभूषण राम, आरजीपीआरएस के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार झा, महासचिव बबली सिंह, कार्यकारिणी सदस्य प्रमिला देवी, सचिव अभिषेक सिंह तथा कोषाध्यक्ष आशीष कुमार, सुमित हेंब्रम रविता मुर्मू, सप्तमी देवी, होलिका मुर्मू, किस्को कुमारी, कुकुमोनी हांसदा, रानी मुर्मू, बहमनी सोरेन, खूनी मुर्मू, पुष्पा मुर्मू, सुभाजित मुर्मू, सुंदरी सोरेन, मंजू कुमारी, सोना मनी मरांडी, टुनटुन कुमारी, फुलमनी किस्कू राज ,मुन्नी हेंब्रम, मंजू मुर्मू, खुशबू किस्कू मुकुंद मरांडी ने मौजूद थीं।

इसे भी पढ़ें : BREAKING : हूल दिवस पर पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प ,भोगनाडीह में भारी तनाव लाठीचार्ज और आंसू गैस, कई घायल

जनजातीय शहीदों को उचित स्थान मिले : अजय

मौके पर झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव कांग्रेस अजय कुमार ने कहा कि हूल दिवस झारखंड के इतिहास में एक अमर क्रांति व अंग्रेजों के खिलाफ एक बड़ी लड़ाई की याद दिलाता है। संथाल विद्रोह के प्रणेता सिदो-कान्हूू, चांद-भैरव जैसे महान सपूतों ने जल, जंगल, जमीन एवं महाजनों के शोषण व अत्याचार के खिलाफ अपनी कुबार्नी दी। इन दोनों महान सपूतों के अलावा और कई हजार लोगों ने जनजातीय परंपरा व मातृभूमि की रक्षा के लिए अपनी शहादत दी थी। जरूरत है इन सबों की शहादत को इतिहास में समुचित स्थान दिलाने की। इंटक के जिलाध्यक्ष अनंत मिश्रा ने कहा कि यह कहने में कोई अतिशयोक्ति नहीं की संथाल विद्रोह के नायक सिदो-कान्हूू, चांद- भैरव चार भाइयों ने हूल क्रांति की शुरूआत की थी। वे भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के ऐसे योद्धा थे, जिन्होंने अंग्रेजों से जमकर लोहा लिया और अंग्रेजी सत्ता की चूल हिला दी थी।

कांग्रेस कार्यालय में शहीदों को किया गया याद

देवघर जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष प्रो. उदय प्रकाश के नेतृत्व में हूल दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान सिदो-कान्हू के तस्वीर पर सभी कांग्रेस जनों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया। मौैके पर
जिला बीस सूत्री कार्यक्रम के उपाध्यक्ष डॉ. मुन्नम संजय, प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र दास, जिला महासचिव-सह-प्रवक्ता दिनेश कुमार मंडल, नगर अध्यक्ष रवि केसरी, युवा जिलाध्यक्ष कुमार राज, सोशल मीडिया प्रभारी अमित पांडेय, जिला पदाधिकारी मकसूद आलम, गणेश दास, राकेश उर्फ गोपाल केसरी, एनएसयूआई के रवि वर्मा, शैफ दानिश, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मो. बैलालुद्दीन अंसारी आदि मौजूद थे। मौैके पर देवघर नगर कांग्रेस कमेटी के गठन के पश्चात नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिलाध्यक्ष प्रो. उदय प्रकाश, जिला बीस सूत्री कार्यक्रम के उपाध्यक्ष डॉ. मुन्नम संजय, नगर अध्यक्ष रवि केसरी ने नियुक्ति पत्र सौंपा।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: JDU ने मनाया 170वां हूल दिवस, विधायक सरयू राय ने दी श्रद्धांजलि

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सर्किट हाउस नारायणी धाम में रंगारंग नृत्य और लोकगीत के साथ मना गणगौर उत्सवगोर ए गणगौर माता खोल ए किवाड़ी…

जमशेदपुर। शनिवार को शहर की धार्मिक संस्था नारायणी सेवा ट्रस्ट जमशेदपुर द्वारा बिष्टुपुर सर्किट हाउस एरिया भूतनाथ मंदिर परिसर स्थित नारायणी धाम में बड़ी गणगौर उत्सव धूमधाम से मनाया गया।…

Spread the love

Jamshedpur : मारवाड़ी सम्मेलन भालूबासा शाखा का सामूहिक गणगौर पूजन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न

जमशेदपुर : मारवाड़ी सम्मेलन भालूबासा शाखा द्वारा शनिवार को सीतारामडेरा स्थित श्री शिव दुर्गा मंदिर में सामूहिक गणगौर पूजन का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर ईसर-गौरा की आकर्षक…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time