Deoghar : झामुमो ने मंत्री और विधायक का किया नागरिक अभिनंदन

केंद्र वृद्धा पेंशन की आधी राशि दे अथवा नहीं, राज्य सरकार हर माह की 5 तारीख तक अपना हिस्सा देगी : जल संसाधन मंत्री

 

देवघर : झामुमो जिला कमेटी की ओर से बैजनाथ बिहार होटल में सूबे के जल संसाधन और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री सह मधुपुर विधायक हफीजुल हसन और सारठ विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह का नागरिक अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि दो फरवरी को झामुमो का स्थापना दिवस है, उसकी तैयारी को लेकर चर्चा की गई। साथ ही 19 को झामुमो की प्रमंडलीय बैठक है, जिसे लेकर हम लोग बैठक कर रहे हैं। संगठन का महाधिवेशन भी होना है, जिसके बाद जिलाअद्यक्ष का चुनाव होगा। वर्तमान जिला कमेटी की यह संभवत: आखिरी बैठक होगी। देवघर जिले की तीनों सीट महागठबंधन को मिली है। इसमें दो सीट एनडीए से छीने हैं। इसमें अहम किरदार झामुमो के कार्यकर्ताओं ने निभाया। इसके लिए सभी साथियों का धन्यवाद देता हूं।

इसे भी पढ़ें : jamshedpur : पति की मौत के बाद पत्नी ने लोगों से लगाई मदद की गुहार

भाजपा नरफरत का बीज बोना चाह रही थी – मंत्री

उन्होंने कहा कि षडयंत्र के तहत संताल परगना को भाजपा ने टारगेट कर बांग्लादेश का मुद्दा चुनाव में बनाया था, जिसे यहां की जनता ने नकार दिया। संताल परगना की 18 में से 17 सीट इंडिया गठबंधन को मिली है। भाजपा नरफरत का बीज बोना चाह रही थी, लेकिन यहां गंगा-जमनी तहजीब बरकरार रही। यहां के मतदाताओं ने भाजपा को करारा जवाब दिया है। मंईयां सम्मान योजना में अभी-अभी 2500 रुपये महिलाओं के खाते में आए हैं। हमलोगों  का मानना है कि महिला मजबूत होगी तो घर, परिवार और समाज मजबूत होगा। इसलिए योजनाओं का लाभ लेने से जो वंचित रह गए हैं, झामुमो कार्यकर्ता उन्हें उनका हक दिलाएंगे। वृद्धा पेंशन को लेकर मंत्री ने कहा कि इसमें आधा राशि राज्य और आधी राशि केंद्र सरकार देती है। लोकसभा चुनाव के बाद केंद्र सरकार अपना अंशदान सही तरीके से नहीं दे रही है। इस समस्या का समाधान हो रहा है। सरकार यह चाह रही है कि राज्य सरकार की ओर से मिलने वाली पेंशन की आधी राशि हर माह की पांच तारीख को लाभुक के खाते में आ जाए। रहा सवाल केंद्र सरकार की आधी राशि का तो वह जब दे। कम से कम राज्य सरकार तो अपना हिस्सा रेगुलर लाभुकों को देगी।

इसे भी पढ़ें : Deoghar : जसीडीह के पागल बाबा आश्रम में चोरी, दानपेटी गायब

 

मेरी जीत का सारा श्रेय झामुमो जिला कमेटी और नेता-कार्यकर्ता को जाता है – चुन्ना सिंह 

कार्यक्रम में सारठ के विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह ने कहा कि मेरी जीत का सारा श्रेय झामुमो जिला कमेटी और नेता-कार्यकर्ता को जाता है। इतने विवाद के बाद भी सारठ सीट आखिरी दिन तक हॉट सीट बना रहा। इतने बाधाओं के बाद भी मुझे प्रत्याशी के रूप में चुना, इसके लिए मैं सभी को धन्यवाद देता हूं। कार्यक्रम में झामुमो जिलाध्यक्ष संजय शर्मा, जिला प्रवक्ता सुरेश साह, परिमल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष नरसिंह मुर्मू, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राहुल चंद्रवंशी, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष श्यामकांत झा, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नीलम देवी, प्रदीप चौधरी, महेंद्र यादव, मनोज दास मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : Goilkera : गोइलकेरा में सर्च अभियान के दौरान पुलिस ने नक्सली कैंप किया ध्वस्त, वॉकी टॉकी समेत अन्य सामान बरामद

Spread the love

Related Posts

Jhargram :  West Bengal में “सदगोप डेवलपमेंट बोर्ड” के गठन की घोषणा का समाज ने किया स्वागत, अभिनंदन सभा में CM का किया साधूवाद

झाड़ग्राम : राज्य के विभिन्न हिस्सों में समुदाय-आधारित विकास की मांग को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच एक महत्वपूर्ण सरकारी घोषणा ने कई समाजों में नई उम्मीद जगाई है। विशेष…

Spread the love

Jhargram : भाजपा प्रत्याशी राजेश महतो के मानवीय पहल की सराहना, लोगों ने प्रत्याशी को बताया जनता का हितैषी

झाड़ग्राम : झाड़ग्राम जिले के अंतर्गत पड़ने वाले विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार जोर पकड़ रहा है.  चुनावी माहौल और तेज होती राजनीतिक बयानबाज़ी के बीच गोपीबल्लभपुर बिधानसभा क्षेत्र से…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time