Deoghar: महामंडलेश्वर हरिहरानंद जी के बैद्यनाथधाम पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत, नवंबर में होगा अतिरुद्र महायज्ञ

 

देवघर: परमहंस स्वामी शारदानंद सरस्वती जी महाराज के वर्तमान उत्तराधिकारी महामंडलेश्वर हरिहरानंद जी महाराज विश्व कल्याण के निमित्त कई संत, विद्वानों और गुरु भक्तों के साथ देवघर पहुंचे हैं। स्थानीय राजेश सतनालीवालाजी के आवास पर भक्तों ने पूरी मंडली का भव्य स्वागत किया। मौके पर परम शिष्य प्रेम सिंघानिया, महेश भालोटिया, संतोष भुवानियां, विश्वनाथ मोदी, सुनील मोदी, आनन्द मोदी, शंकरलाल सर्राफ, मुरारी सर्राफ, शिव कुमार सर्राफ, बिनोद सुल्तानियां, केदार नाथ झा, कुमुद खवाड़े, गिरधारी वल्लभ झा मौजूद थे।

यज्ञ स्थल का भी निरीक्षण किया

महामंडलेश्वर हरिहरानंद जी महाराज ने अतिरुद्र महायज्ञ की तैयारी को लेकर श्री श्याम कीर्तन मंडल एक बैठक भी की। इस दौरान महामंडलेश्वर ने यज्ञ स्थल का भी निरीक्षण किया और विद्वत जनों के साथ बैठक की। निर्णय लिया गया कि विश्व कल्याण के उद्देश्य से यज्ञ हो रहा है। देवी संपत मंडल के ब्रह्मनिष्ठ स्वामी शारदानंद सरस्वती जी महाराज के समय में भी यज्ञ की श्रृंखला निरंतर चलते रहता था। उसी श्रृंखला को जारी रखने के लिए सबसे पहले बाबा बैद्यनाथ की भूमि देवघर में नवंबर को यज्ञ होगा।

इसे भी पढ़ें : Saraikela: बालू लदा हाइवा सड़क पर पल्टा, चालक फरार

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : ब्रह्मर्षि विकास मंच केंद्रीय समिति के अध्यक्ष बने सत्येन्द्र कुमार, महासचिव जय कुमार एवं श्रीनिवास कुमार बने कोषाध्यक्ष

    जमशेदपुर : कदमा स्थित ब्रह्मर्षि भवन में ब्रह्मर्षि विकास मंच, जमशेदपुर की केंद्रीय समिति के चुनाव सफलता पूर्वक संपन्न हो गया । अध्यक्ष पद पर सत्येंद्र कुमार ने अनिल कुमार…

    Spread the love

    Jamshedpur  : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन व आरके सिंह फैंस क्लब द्वारा साकची में लगाया गया सहायता शिविर

    Jamshedpur  : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन व आरके सिंह फैंस क्लब द्वारा साकची में लगाया गया सहायता शिविर जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन एवं आरके सिंह फैंस क्लब के…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time