Deoghar : निशिकांत दुबे का झारखंड पुलिस पर बड़ा आरोप, सुरक्षा में चूक राष्ट्रपति की हत्या की साजिश थी

देवघर : गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने झारखंड सरकार, राज्य के पुलिस महानिदेशक और उनकी टीम पर बड़ा आरोप लगाया है। निशिकांत ने दावा किया है कि देवघर आगमन के दौरान राष्ट्रपति की सुरक्षा में चूक उनकी (राष्ट्रपति) हत्या की साजिश थी। शनिवार को निशिकांत दुबे देवघर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। सांसद ने कहा कि पूरी झारखंड सरकार ही एडहॉक पर चल रही है। राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) का सुप्रीम कोर्ट में केस चल रहा है। उनकी नियुक्त अवैध है। क्योंकि 60 साल के बाद किसी को एक्सटेंशन देना है तो उसका पूरा अधिकार केवल केंद्र सरकार को है। राज्य के दो ऐसे जिले हैं, जहां एसपी के पद पर डीआईजी की तैनाती की गई है। रांची और देवघर के एसपी दोनों कब ही डीआईजी में प्रमोट हो चुके हैं, लेकिन राज्य सरकार ने दोनों को एसपी के पद पर तैनात कर रखा है। क्या देवघर एसपी कभी निकलते हैं, उनका चेहरा किसी ने देखा। वे बाहर तभी निकलते हैं, जब पत्रकार और निरीह आदमी को मारना है। देवघर जिले में रोज चोरी-डकैती समेत अन्य घटनाएं हो रही है। राष्ट्रपति की सुरक्षा से झारखंड सरकार खिलवाड़ कर रही है। कल इस बात को एक्स पोस्ट किया तो मुझे ही सोशल मीडिया में ट्रोल करने लगे। लेकिन उन्हें नहीं पता है कि मैं चौथी बार यहां का सांसद हूं। देवघर में जो कुछ भी होगा, उसकी जानकारी मुझसे पहले किसी को नहीं होगी। मैं लोगों से हमेशा संपर्क में रहता है। खोमचे वाले, रिक्शा वाले के संपर्क से लेकर यहां के बड़े व्यापारियों के टच में रहता हूं। अगर मैं किसी बात को कह रहा हूं तो वह प्रमाणिक है। आज अखबारों में आया न कि कैसे राष्ट्रपति की सुरक्षा में चूक में हुई थी। लेकिन इस मामले में चार निरीह पुलिसवालों को सस्पेंड किया गया है। बिहार में वोटर लिस्ट के रिवीजन में बांग्लादेशी, पाकिस्तानी, आईएसआई सभी राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री को टारगेट किए हुए हैं और कोई ऐसी घटना करने का प्रयास कर रहे हैं, जिससे लगे कि भारत में गृहयुद्ध जैसी स्थिति हैं। निशिकांत ने कहा कि राष्ट्रपति को मारने की साजिश में सारे अधिकारी शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें : Deoghar Sharavani Mela 2025: सावन की अंतिम सोमवारी को लेकर DC-SP की संयुक्त ब्रीफिंग, श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोपरि

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : ईद 21 को, अलविदा की नमाज संपन्न

जमशेदपुर: शहर में शुक्रवार को अलविदा जुमा की नमाज अदा की गई। मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे शहर में धार्मिक माहौल देखने को मिला। चांद दिखाई…

Spread the love

Gamharia : आंजनेय इस्पात कंपनी में चोरी का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार, छोटा हाथी जब्त

गम्हरिया : गम्हरिया थाना क्षेत्र में स्थित आंजनेय इस्पात लिमिटेड कंपनी के स्टोर रूम से हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में 6 आरोपियों को…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time