जमशेदपुर: टाटा स्टील डाउन स्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड (टीएसडीपीएल) एम्पलाइज यूनियन चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद सोमवार को यूनियन कमिटी सदस्य और भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार का उनके आवासीय कार्यालय में सहयोगी कर्मियों ने जोरदार अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कर्मचारी पहुंचे और फूल-मालाओं से दिनेश कुमार का गर्मजोशी से स्वागत किया। सम्मान पाकर भावुक हुए दिनेश कुमार ने कहा –
“यह मेरी नहीं, बल्कि कर्मचारियों की जीत है। उनके हितों की रक्षा करना मेरा पहला कर्तव्य है। आप सभी के विश्वास को मैं अपने काम के जरिए कायम रखूंगा।”
स्वागत करने वालों में अवध राम, राजेश कुमार सिंह, मनोज कुमार साहू, हेमंत कुमार, जी.के. श्रीनिवास, रूपेश कुमार, अब्दुल कादिर, रंजीत कुमार दास सहित कई कर्मचारी शामिल रहे।
भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष होने के बावजूद दिनेश कुमार लंबे समय से कंपनी यूनियन में सक्रिय रहे हैं। उनके संगठनात्मक अनुभव और कर्मियों से गहरे जुड़ाव के कारण उन्हें लगातार समर्थन मिलता रहा, जो इस बार की जीत में भी साफ झलका।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: जन्मदिन पर पूजा, सेवा और शुभकामनाओं से घिरीं पूर्णिमा दास साहू – मुख्यमंत्री ने भी दी बधाई