Bahragora: बहरागोड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, पश्चिम बंगाल के युवक की मौत

बहरागोड़ा:  राष्ट्रीय राजमार्ग-18 पर रविवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम जिले के 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान भालिया टिकरी गांव निवासी सुजीत हाटुई के रूप में हुई है।

 

जानकारी के अनुसार, सुजीत हाटुई अपनी बाइक (नंबर WB50G9334) से घर से जमशेदपुर स्थित अपने साढ़ू के घर जा रहे थे। रास्ते में मुड़ाकाटी चौक के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

 

 

हादसे की सूचना मिलते ही बहरागोड़ा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मृतक की पहचान उसके पास मिले पहचान पत्र के आधार पर की। फिलहाल अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। स्थानीय लोग दुर्घटना को बेहद दर्दनाक बताते हुए मृतक परिवार के प्रति संवेदना जता रहे हैं।

 

 

इसे भी पढ़ें : 

Spread the love

Related Posts

Bahragora  : ‘जल, जंगल, जमीन’ की रक्षा का संकल्प; हूल महा दिवस पर गूंजा वीर शहीदों का जयकारा

बहरागोड़ा :आदिवासी अस्मिता और स्वाधीनता के प्रतीक ‘संथाल हूल’ के अमर नायकों को याद करते हुए मंगलवार को बहरागोड़ा के सिद्धू-कान्हू-बिरसा जाहेर गाड़ परिसर में हूल महा दिवस पूरी श्रद्धा…

Spread the love

Bahragora : राष्ट्रभक्ति और प्रेरणा का केंद्र बना खण्डामौदा विद्यालय: सेनानी तारापद सारंगी की 124वीं जयंती पर जुटे दिग्गज

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के खण्डामौदा प्लस टू उच्च विद्यालय में मंगलवार को महान स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय तारापद सारंगी की 124वीं जयंती पूरे श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time