TSDPL यूनियन चुनाव में दिनेश कुमार की जीत, कर्मियों ने किया भव्य स्वागत

जमशेदपुर:  टाटा स्टील डाउन स्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड (टीएसडीपीएल) एम्पलाइज यूनियन चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद सोमवार को यूनियन कमिटी सदस्य और भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार का उनके आवासीय कार्यालय में सहयोगी कर्मियों ने जोरदार अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कर्मचारी पहुंचे और फूल-मालाओं से दिनेश कुमार का गर्मजोशी से स्वागत किया। सम्मान पाकर भावुक हुए दिनेश कुमार ने कहा –
“यह मेरी नहीं, बल्कि कर्मचारियों की जीत है। उनके हितों की रक्षा करना मेरा पहला कर्तव्य है। आप सभी के विश्वास को मैं अपने काम के जरिए कायम रखूंगा।”

स्वागत करने वालों में अवध राम, राजेश कुमार सिंह, मनोज कुमार साहू, हेमंत कुमार, जी.के. श्रीनिवास, रूपेश कुमार, अब्दुल कादिर, रंजीत कुमार दास सहित कई कर्मचारी शामिल रहे।

भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष होने के बावजूद दिनेश कुमार लंबे समय से कंपनी यूनियन में सक्रिय रहे हैं। उनके संगठनात्मक अनुभव और कर्मियों से गहरे जुड़ाव के कारण उन्हें लगातार समर्थन मिलता रहा, जो इस बार की जीत में भी साफ झलका।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: जन्मदिन पर पूजा, सेवा और शुभकामनाओं से घिरीं पूर्णिमा दास साहू – मुख्यमंत्री ने भी दी बधाई

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : प्रेम विवाद में घायल युवक आशीष कुमार की पटना में मौत, बागबेड़ा में 29 जुलाई को गंभीर रुप से घायल हालत में मिला था युवक

परिजनों ने निष्पक्ष जांच और डिजिटल साक्ष्यों की वैज्ञानिक जांच की मांग की जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के कॉलोनी रोड नंबर-3, ब्लॉक संख्या 98/2/3 में 29 जुलाई को प्रेम…

Spread the love

Potka : हर घर तिरंगा अभियान में रंभा कॉलेज के विद्यार्थियों ने जगाया राष्ट्रप्रेम का जज्बा

पोटका : “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग के विद्यार्थियों ने सदर अस्पताल, खासमहल एवं जुगसलाई सीएचसी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। विद्यार्थियों ने तिरंगे के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time