Jamshedpur: मानगो फ्लाईओवर निर्माण कार्य और सुगम ट्रैफिक व्यवस्था के संदर्भ में जिला प्रशासन की बैठक

जमशेदपुर: मानगो फ्लाईओवर निर्माण कार्य और सुगम ट्रैफिक व्यवस्था के संदर्भ में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया. इस बैठक का मुख्य उद्देश्य फ्लाईओवर निर्माण कार्य को निर्बाध रूप से आगे बढ़ाना और मानगो से डिमना की ओर आने-जाने वाले वाहनों के सुचारू परिचालन की व्यवस्था सुनिश्चित करना था. इस बैठक में उपायुक्त अनन्य मित्तल के साथ वरीय पुलिस अधीक्षक कौशल किशोर, नगर पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष, अनुमंडल पदाधिकारी शताब्दी मजूमदार, जिला परिवहन पदाधिकारी और उप नगर आयुक्त मानगो समेत कई अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित थे.

वर्तमान व्यवस्था में सुधार

उपायुक्त ने यह भी निर्देश दिया कि सड़क किनारे स्थित सब्जी दुकानों को अन्य स्थानों पर स्थानांतरित करने की व्यवस्था की जाए. इसके साथ ही, भारी वाहनों के प्रवेश को पूरी तरह से रोककर वैकल्पिक मार्ग से आवागमन सुनिश्चित किया जाएगा. यात्री बसों को भी निर्धारित हाईवे बस अड्डों पर रोकने की व्यवस्था की जाएगी.उपायुक्त ने संबंधित संवेदक को निर्माण कार्य में तेजी लाने और निर्धारित समय सीमा के भीतर फ्लाईओवर का निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया. उन्होंने यह भी कहा कि आमजनों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न हो, इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं.

फ्लाईओवर निर्माण कार्य की योजना

बैठक के दौरान, यह निर्णय लिया गया कि मानगो डिमना रोड में ब्लू वेल स्कूल से दरभंगा डेयरी तक एक लेन से वाहनों का परिचालन किया जाएगा. इस लेन पर ट्रैफिक पुलिस को पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती करने और साइन साइनेज लगाने की योजना बनाई गई. इसके अलावा, सड़कों को दुरुस्त करने और अनाधिकृत पार्किंग व अतिक्रमण को हटाने के लिए भी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में होली मिलन का आयोजन

Spread the love

Related Posts

Bahrahora : स्वर्ण रेखा नदी में मिला बम सफलतापूर्वक निष्क्रिय, ग्रामीणों ने ली चैन की सांस

बहरागोड़ा : पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पानीपड़ा नागुड़साई स्थित स्वर्ण रेखा नदी से बरामद जीवित बम को मंगलवार को सेना की बम निरोधक टीम (Bomb Squad) द्वारा…

Spread the love

Bahragora : स्वर्णरेखा नदी से बरामद महाशक्तिशाली बम को सेना ने कब्जे में लिया, निष्क्रिय करने में जुटी

बहरागोड़ा :पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पानीपाड़ा नागुडसाईं में पिछले नौ दिनों से कौतूहल और दहशत का कारण बना शक्तिशाली बम आखिरकार मंगलवार को भारतीय सेना के नियंत्रण…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time