जमशेदपुर: उपायुक्त अनन्य मित्तल ने आज विशिष्ट अनुभाजन और आपूर्ति कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कार्यालयों के संचालन की समीक्षा की और सुधार की आवश्यकता वाले बिंदुओं पर आवश्यक निर्देश दिए. निरीक्षण के दौरान मित्तल ने लंबें समय से सस्पेंड पीडीएस संचालकों के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उन्होंने अधिकारियों को पीडीएस संचालकों के लाइसेंस रद्द करने की दिशा में नियमानुसार कार्रवाई करने के लिए कहा. इसके अलावा, उन्होंने कर्मचारियों से उनके आवंटित कार्यों की जानकारी ली और यह सुनिश्चित किया कि कर्मचारियों की संख्या और कार्यों का बंटवारा स्वीकृत पदों के अनुसार हो. उन्होंने कार्य निष्पादन में किसी भी प्रकार की समस्या की स्थिति में सुधार के लिए संबंधित अधिकारियों से दिशा-निर्देश प्राप्त किए.
दस्तावेजों का अवलोकन और सुधार की आवश्यकता
निरीक्षण के दौरान मित्तल ने लॉग बुक, आगत-निर्गत पंजी, रोकड़ पंजी, संचिका, और उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया. उन्होंने पाया कि कुछ दस्तावेजों में कमी थी. उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को इन कमियों को शीघ्र सुधारने और लंबित संचिकाओं का निष्पादन समय पर करने का निर्देश दिया. मित्तल ने अधिकारियों और कर्मचारियों को यह निर्देश दिया कि वे अपने कार्यों के प्रति पूरी तरह से जिम्मेदार रहें. उन्होंने यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं में प्रगति अद्यतन हो और कार्यों में कोई रुकावट न आए. इस दौरान निदेशक एनईपी संतोष गर्ग, एसओआर राहुल आनंद सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: मानगो फ्लाईओवर निर्माण कार्य और सुगम ट्रैफिक व्यवस्था के संदर्भ में जिला प्रशासन की बैठक
There is no ads to display, Please add some



















































