Ranchi : J-TET नियमावली में क्षेत्रीय भाषा के अनदेखी का आरोप, नया विवाद शुरू

 

रांची : रांची में शिक्षक पात्रता परीक्षा (J-TET) को लेकर एक बार फिर भाषा विवाद गहराता नजर आ रहा है. दरअसल स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा क्षेत्रीय और जनजातीय भाषाओं की जिलावार सूची तैयार करने की प्रक्रिया के दौरान जारी एक ड्राफ्ट सूची में कई त्रुटियों और भाषाई अनदेखियों के आरोप लगे हैं. मामला तूल पकड़ने के बाद विभाग को सफाई जारी करनी पड़ी है.

भोजपुरी भाषा सूची से बाहर

विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह सूची “जेटेट नियमावली 2025” के गठन की प्रक्रिया का एक प्रारंभिक ड्राफ्ट है और इसे अंतिम रूप नहीं दिया गया है. विभाग ने राज्य के सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों (DEO) और जिला शिक्षा अधीक्षकों (DSE) से इस सूची पर 7 दिनों के भीतर सुझाव देने को कहा है, ताकि आवश्यक संशोधन किए जा सकें. विभाग ने कहा है कि सभी सुझावों के बाद नियमावली को अंतिम रूप दिया जाएगा. सबसे अधिक विवाद पलामू, गढ़वा और खूंटी जिलों में देखने को मिला. खूंटी जिले में जनजातीय भाषा के तौर पर मुंडारी की जगह कुड़ुख और खड़िया को रखा गया है जिससे स्थानीय लोग नाराज़ हैं. वहीं पलामू और गढ़वा में हिंदी के बाद सबसे ज़्यादा बोली जाने वाली भोजपुरी भाषा को सूची से बाहर कर दिया गया है और उसकी जगह नागपुरी को क्षेत्रीय भाषा बताया गया है.

भाषा-भाषियों और नेताओं में आक्रोश

इस सूची के जारी होते ही इन जिलों में स्थानीय भाषा-भाषियों और नेताओं में आक्रोश फैल गया. मामला गरमाया तो वित्त मंत्री और कांग्रेस नेता राधाकृष्ण किशोर ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इस त्रुटि पर संज्ञान लेने की मांग की. इस विवाद की शुरुआत तब हुई जब प्राथमिक शिक्षा निदेशालय के संयुक्त सचिव नंद किशोर लाल की ओर से 5 जून 2025 को सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को एक पत्र जारी किया गया. पत्र के साथ जेटेट नियमावली 2025 का प्रारूप और क्षेत्रीय-जनजातीय भाषाओं की लिस्ट भी भेजी गई थी.विभाग ने यह स्पष्ट किया कि यह सिर्फ एक प्रारंभिक ड्राफ्ट है और अंतिम निर्णय सभी संबंधित पक्षों से सुझाव मिलने के बाद ही लिया जाएगा.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: धरती आबा जनभागीदारी अभियान की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित, कई पदाधिकारी शामिल

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : 135वीं डूरंड कप 2026 के एक्सपोज़र विजिट में पूर्वी सिंहभूम के 50 खिलाड़ी होंगे शामिल, बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में होना है आयोजन

    जमशेदपुर : रांची के  बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोराबादी, रांची में आयोजित होने वाले 135वीं डूरंड कप 2026 में एक्सपोज़र विजिट कार्यक्रम में सहभागिता के लिए पूर्वी सिंहभूम जिले से…

    Spread the love

    Ranchi : एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम में आम के पौधे का किया गया रोपण, भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी पीएम के मन की बात

    प्रदेश किसान मोर्चा सहकारिता प्रकोष्ठ की सह संयोजक डॉ.रानी ठाकुर ने कार्यकर्ताओं कोअंगवस्त्र देकर सम्मान दिया रांची : प्रदेश झारखंड किसान मोर्चा के निर्देश पर पूर्वी विधानसभा के बारीडीह नवजीवन कॉम्प्लेक्स…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time