Chandil: चांडिल अस्पताल में सुविधाओं का टोटा, न पंखा – न पानी, गर्भवती जमीन पर बैठने को मजबूर

सरायकेला:  चांडिल अनुमंडलीय अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति बेहद खराब है। गर्भवती महिलाओं के लिए बैठने की उचित व्यवस्था तक नहीं है। न शुद्ध पेयजल है, न पंखे, और शौचालय की स्थिति भी बदहाल है। कई बार महिलाएं जमीन पर बैठकर अपने आंचल से हवा करती नजर आती हैं।

डॉक्टर और एएनएम समय पर नहीं आते
मरीजों को सुबह 9 बजे बुला लिया जाता है, लेकिन डॉक्टर और एएनएम घंटों देर से पहुंचते हैं। जमशेदपुर से आने वाली डॉक्टरों की टीम के इंतजार में गर्भवती महिलाओं को लंबे समय तक बैठना पड़ता है। यह समस्या खासकर दूर-दराज और गरीब तबके की महिलाओं को झेलनी पड़ रही है, जो पूरी तरह सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं पर निर्भर हैं।

स्थानीय लोग और राजनीतिक दल लंबे समय से 100 बेड वाले अनुमंडलीय अस्पताल को पूरी तरह चालू करने की मांग कर रहे हैं। फिलहाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों के लिए पर्याप्त बेड भी नहीं हैं।

स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए कई सामाजिक संगठनों और ग्रामीणों ने आंदोलन का ऐलान किया है। उनकी मांग है कि अस्पताल में जल्द से जल्द सभी जरूरी सुविधाएं बहाल की जाएं और डॉक्टर समय पर मौजूद रहें।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: नक्सल प्रभावित गांव की बदली तस्वीर, झारखंड का यह गांव बना ‘Artist Village’

Spread the love

Related Posts

वर्ल्ड फोटोग्राफी डे पर वरिष्ठ फोटोग्राफरों का सम्मान

जमशेदपुर । फोटोग्राफर सोसायटी ऑफ झारखंड की ओर से बुधवार को वर्ल्ड फोटोग्राफी डे के अवसर पर बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर…

Spread the love

Jamshedpur : डीएमएफटी, नीति आयोग, सांसद- विधायक मद की योजनाओं की समीक्षा,  लंबित योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का डीसी ने दिया निर्देश

जमशेदपुर : उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में जिला विकास, जिला योजना एवं जिला ग्रामीण विकास शाखा अंतर्गत विभिन्न मदों से संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time