Deoghar : पति के प्रताड़ना से तंग हो कर महिला ने कुएं में कूदकर दी जान

 

 मृतका के मायके वालों ने ससुरालवालों पर लगाया हत्या का आरोप

देवघर : जिले के सारठ थाना क्षेत्र के ढ़ोड़ोडुमर गांव में एक महिला ने पति की प्रताड़ना से आजिज होकर कुएं में कूदकर जान दे दी है। महिला के कुएं में कूदने की जानकारी पर ग्रामीणों ने कुएं में रस्सी, जाल व झग्गड़ डालकर महिला को कुएं से बाहर भी निकाला, लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए देवघर भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार, मृतका 29 वर्षीय चुन्नी देवी के साथ पति उमेश यादव अक्सर छोटी-छोटी बात पर भी बेरहमी से मारपीट करता था और बीते बुधवार की रात और गुरुवार सुबह भी पति ने पत्नी के साथ मारपीट किया था।

 

पिता पर भी उमेश ने चाकू से हमला कर दिया

बीच-बचाव में आए पिता रामू यादव पर भी उमेश ने चाकू से हमला कर दिया था, जिससे पिता के कान कट गया था। इसके बाद उमेश घर से फरार हो गया। इधर घटना की जानकारी मिलने पर मृतका के मायकेवाले दुमका जिला के जामा थाना के जरपुरा गांव से मौके पर पहुंचे और ससुराल वालों पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया। मायकवाले बिना आरोपी की गिरफ्तारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने से भी पुलिस को रोक रहे थे।

पति अक्सर करता था बेरहमी से मारपीट

थाना प्रभारी थानेदार दीपक कुमार भारती, एएसआई सुरेश कुमार रवानी, मुखिया प्रतिनिधि अब्दुल मियां, पंसस प्रतिनिधि समुद्दीन मिर्जा समेत अन्य ग्रामीणों के समझाने बुझाने के बाद करीब 3 घंटे बाद शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए ले जाने को तैयार हुए। मृतका की मां भाई ने बताया कि चुन्नी की शादी लगभग 9 वर्ष पूर्व ढ़ोड़ोडुमर निवासी उमेश यादव उर्फ झारी यादव के साथ हुई थी। शादी के बाद चुन्नी को पति द्वारा अक्सर बेरहमी से मारपीट किया जाता था। इसको लेकर चुन्नी व उसके मायकेवालों ने कई बार थाने में शिकायत भी दी थी। स्थानीय स्तर पर पंचायती भी हुई थी। मृतका अपने पीछे दो बेटी 7 वर्षीय व 3 वर्षीय को छोड़ गई है।

इसे भी पढ़ें : Bokaro : बोकारो में बारातियों से भरी स्कॉर्पियो हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त, कई घायल

Spread the love

Related Posts

Bahragora : खूनी बने NH-49 के खंडामोदा व जगन्नाथपुर चौक, 48 घंटे में 2 मौतें, ‘जस्टिस डायनामिक्स सोसाइटी’ ने खोला मोर्चा

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के खंडामोदा और जगन्नाथपुर (बरसोल) चौक अब मौत के केंद्र बनते जा रहे हैं। पिछले मात्र 48 घंटों के भीतर इन दोनों स्थलों पर हुई दो…

Spread the love

Jadugora : दिल्ली में साइबर ठगी का आरोपी राज भक्त जादूगोड़ा से धराया, ट्रांजिट रिमांड पर ले गई दिल्ली पुलिस 

जादूगोड़ा : दिल्ली पुलिस ने जादूगोड़ा के साइबर ठगी के आरोपी राज भक्त को बुधवार को जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के इंचडा गांव से गिरफ्तार किया। उसपर दिल्ली के एक व्यक्ति…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time