Potka : जुड़ी में 8 से 14 मार्च तक फ्लड लाइट क्रिकेट व फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन

  • नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम में होंगी रोमांचक रात्री खेल प्रतियोगिताएं

पोटका : पोटका प्रखंड अंतर्गत जुड़ी स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम में आगामी 8 मार्च से 14 मार्च तक भव्य फ्लड लाइट क्रिकेट एवं फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर जेएफसीए जुड़ी की एक महत्वपूर्ण बैठक स्टेडियम परिसर में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता हरमोहन गोप ने की। बैठक में आयोजन को सफल बनाने को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गया। कमिटी के सदस्यों ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन 8 मार्च को किया जाएगा। पहले चार दिनों तक फ्लड लाइट क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित होगी, जिसमें कुल 32 टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता में विजेता टीम को 1 लाख रुपये, उपविजेता टीम को 60 हजार रुपये तथा सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दोनों टीमों को 15-15 हजार रुपये नगद पुरस्कार दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : Potka : शबर बच्चों के बीच खेल सामग्री व खिलौना वितरण, मुस्कान से रोशन हुए चेहरे

फुटबॉल प्रतियोगिता में 48 टीमें लेंगी हिस्सा, लाखों के इनाम तय

बैठक के उपरांत कमिटी के रोहित सरदार एवं पीयूष गोस्वामी ने जानकारी दी कि 12 और 13 मार्च को रात्रि फ्लड लाइट फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कुल 48 टीमें भाग लेंगी। फुटबॉल प्रतियोगिता में विजेता टीम को 1 लाख रुपये, उपविजेता टीम को 60 हजार रुपये, तीसरा पुरस्कार 30 हजार रुपये और चौथा पुरस्कार 20 हजार रुपये नगद दिए जाएंगे। इसके अलावा पांचवें और छठे स्थान पर रहने वाली टीमों को 10-10 हजार रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। आयोजन समिति ने बताया कि प्रतियोगिता की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और इच्छुक टीमें कमिटी सदस्यों से संपर्क कर पंजीकरण करा सकती हैं। बैठक में सुभाष सरदार, रायसिंह सरदार, मधुसूदन भट्टाचार्य, आशिष बनर्जी, अंकित चटर्जी, विश्वजीत पोइडा सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

Spread the love

Related Posts

jamshedpur : दीपक कुमार बने प्रोकेम स्लैम फिनिशर, 10 किलोमीटर मैराथन 59 मिनट 11 सेकेंड में किया पूरा

जमशेदपुर : शहर के दीपक कुमार बैंगलुरू में आयोजित टीसीएस वर्ल्ड 10 k मैराथन में हिस्सा लेकर प्रोकेम स्लैम फिनिशर मैराथन धावक बनने का गौरव हासिल किये। दीपक कुमार इससे…

Spread the love

Jamshedpur : योग गुरु अंशु को वियतनाम से आमंत्रण, अंतरराष्ट्रीय मंच पर होंगे सम्मानित

जमशेदपुर : शहर के प्रसिद्ध योग गुरु और सरकार योगा एकेडमी के संस्थापक सह वर्ल्ड फिटनेस फेडरेशन ऑफ योगासना स्पोर्ट्स इंडिया (भारत) के अध्यक्ष अंशु सरकार को वियतनाम में आयोजित…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time